Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में मंत्री 50 करोड़, वित्त मंत्री 150 करोड़ रु. तक की परियोजनाओं की देगे वित्तीय स्वीकृति

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in Uncategorized
0

लखनऊ, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां वित्त विभाग की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे।

शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय मंत्री स्तर से मिलने वाली स्वीकृति की सीमा को बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये किया जाए जो अभी तक 10 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह 50 से 150 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की मंजूरी वित्त मंत्री स्तर से तथा 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री स्तर से दी जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी वार्षिक कार्ययोजना हर हाल में 15 अप्रैल तक स्वीकृत करा लें। बयान के अनुसार, समयसीमा का पालन न करने वाले विभागों की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी परियोजना की लागत में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने पर विभाग को कारण सहित पुनः अनुमोदन प्राप्त करना होगा।

इस दौरान उन्होंने राज्य की राजकोषीय स्थिति, बजट प्रबंधन, पूंजीगत व्यय, निर्माण कार्यों की व्यवस्था, एकमुश्त प्रावधान, डिजिटल वित्तीय सुधार, कोषागार प्रक्रियाएं, पेंशन व्यवस्था और विभागीय नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आशा बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे अल्प-वेतनभोगी कर्मियों का मानदेय हर माह तय तिथि पर उनके बैंक खातों में अंतरित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में केंद्रांश मिलता है, वहां राज्य अपने मद से समय पर मानदेय जारी करे।

बयान में कहा गया है कि वित्त विभाग ने पिछले तीन वर्षों में कई सुधार किए हैं। कोषागार सुधारों के तहत ‘साइबर ट्रेजरी’ के माध्यम से खातों का पूर्णतः पेपरलेस प्रेषण अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा।

शासकीय भवनों के अनुरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अनुबंधों में एकरूपता का अभाव है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की तर्ज पर सभी नए भवनों में पांच वर्ष का भुगतान-आधारित अनुरक्षण अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने वित्तीय अनुशासन, पूंजीगत व्यय और राजस्व संवर्धन के क्षेत्र में देश में नया मानक स्थापित किया है। अब लक्ष्य खर्च की गुणवत्ता और डिजिटल पारदर्शिता को और मजबूत करते हुए प्रदेश को भारत का सबसे सक्षम और विश्वसनीय वित्तीय प्रशासन वाला राज्य बनाना है।

Tags: यूपी में मंत्री 50 करोड़वित्त मंत्री 150 करोड़
Previous Post

गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर नृत्य करने पर विवाद, जांच के आदेश

Next Post

पांचवें टी20 मैच में सैमसन की फॉर्म और अक्षर की फिटनेस पर होगी नजर

Related Posts

Uncategorized

स्पेशल टीईटी-2026 में 87.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

November 4, 2026
Uncategorized

छह महीने में 23 लोगों को मृत्युदंड सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय में मिली नई जिम्मेदारी

October 25, 2026
Uncategorized

यूपी बोर्ड 2027 की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; 24 फरवरी को आखिरी पेपर

October 12, 2026
Uncategorized

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

September 12, 2026
Next Post

पांचवें टी20 मैच में सैमसन की फॉर्म और अक्षर की फिटनेस पर होगी नजर

Recent Posts

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group