Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू कश्मीर: बर्फीला तूफान, भारी हिमपात होने के कारण कई सड़कें बंद, उड़ानें रद्द

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 28, 2026
in देश
0
जम्मू कश्मीर: बर्फीला तूफान, भारी हिमपात होने के कारण कई सड़कें बंद, उड़ानें रद्द

श्रीनगर, भारी हिमपात के कारण जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरूद्ध होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द किये जाने से मंगलवार को सड़क यातायात और हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। इससे आपातकालीन सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हुई।

इस बीच, बचाव कार्य और सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान लगातार जारी रहा।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 58 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 29 आगमन और 29 प्रस्थान की थीं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हिमपात के कारण रनवे परिचालन के लिए असुरक्षित हो गया था।

श्रीनगर समेत घाटी में हल्का से मध्यम हिमपात हुआ, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ, जिससे सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी परत जमा हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और बर्फ हटाने का अभियान जारी रहने के बावजूद राजमार्ग पर किसी भी वाहन को परिचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं, जिसके चलते बनिहाल और बडगाम के बीच चलने वाली कुछ ट्रेन दिन में पहले रद्द कर दी गईं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पटरियों को साफ किए जाने के बाद कुछ ही घंटों में परिचालन फिर से शुरू हो गया।

जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं। बर्फ से ढके इलाकों में जहां सड़कें अवरुद्ध थीं, वहां पुलिसकर्मी मरीजों को स्ट्रेचर पर उठाकर चिकित्सा केंदों तक पहुंचाते हुए देखे गए।

मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने या तेज हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेयूटीडीएमए) ने कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवारा सहित ग्यारह जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवार, पुंछ, राजौरी और रामबन के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी मंगलवार शाम तक प्रभावी रहेगी।

इस बीच, मंगलवार देर रात जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटक स्थल पर हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग रिसॉर्ट में हिमस्खलन हुआ।

Breaking News

कश्मीर के सोनमर्ग में सबसे थोड़ी देर पहले आए भयानक एवलांच का एक और वीडियो https://t.co/kpOhb5RUWe pic.twitter.com/txRe9Lw4yu

— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 27, 2026

Tags: जम्मू कश्मीर: बर्फीला तूफान
Previous Post

नोएडा: पत्नी से विवाद, साली पर चाकू से हमला, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 16वीं मंज़िल से कूदकर दी जान

Next Post

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन को कहा ‘अलविदा’

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन को कहा ‘अलविदा’

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन को कहा ‘अलविदा’

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group