Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या मांसाहारी लोगों के 100 साल तक जीने की संभावना शाकाहारी वालों की तुलना में अधिक होती है?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 25, 2026
in Featured
0

हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार मांस न खाने वाले लोगों के 100 वर्ष की आयु तक पहुंचने की संभावना मांस खाने वालों की तुलना में कम हो सकती है। लेकिन शाकाहारी आहार पर पुनर्विचार करने से पहले, इन निष्कर्षों के और भी कई पहलू हैं।

इस शोध में 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के 5,000 से अधिक चीनी वयस्कों पर नजर रखी गई, जिन्होंने ‘चाइनीज लॉन्गिट्यूडिनल हेल्दी लॉन्गेविटी सर्वे’ में हिस्सा लिया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अध्ययन है जो 1998 में शुरू हुआ था। वर्ष 2018 तक, मांस रहित आहार का पालन करने वालों में मांसाहारी लोगों की तुलना में शतायु होने की संभावना कम थी।

हालांकि धरातल पर यह दशकों के शोध के विपरीत प्रतीत होता है जो दर्शाता है कि शाकाहारी आहार स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। उदाहरण के लिए, शाकाहारी आहार को हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और मोटापे के कम जोखिम से लगातार जोड़ा गया है। ये फायदे आंशिक रूप से अधिक फाइबर सेवन और कम वसा सेवन से प्राप्त होते हैं।

तो आखिर चल क्या रहा है? कोई भी ठोस निष्कर्ष निकालने से पहले, कई महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करना आवश्यक है। उम्र बढ़ने के साथ आपके शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं।

इस अध्ययन में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनकी पोषण संबंधी आवश्यकताएं युवा लोगों से काफी भिन्न होती हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ, शारीरिक बदलावों से हमारे खाने की मात्रा और आवश्यक पोषक तत्वों दोनों में बदलाव आता है। ऊर्जा की खपत कम हो जाती है, जबकि मांसपेशियों का द्रव्यमान, हड्डियों का घनत्व और भूख अक्सर घटने लगती है। इन बदलावों से कुपोषण और दुर्बलता का खतरा बढ़ जाता है।

मांस रहित आहार के स्वास्थ्य लाभों के ज्यादातर प्रमाण युवा वयस्कों पर किए गए अध्ययनों से प्राप्त होते हैं, न कि दुर्बल वृद्ध आबादी से। कुछ शोध से पता चलता है कि कम कैल्शियम और प्रोटीन सेवन के कारण मांस न खाने वाले वृद्धों में ‘फ्रैक्चर’ का खतरा अधिक होता है।

बढ़ती उम्र में पोषण संबंधी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। दीर्घकालिक बीमारियों की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, लक्ष्य मांसपेशियों को बनाए रखना, वजन घटने से रोकना और यह सुनिश्चित करना बन जाता है कि प्रत्येक निवाले में भरपूर पोषक तत्व हों।

यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि मांस न खाने वालों में 100 वर्ष की आयु तक पहुंचने की कम संभावना केवल कम वजन वाले प्रतिभागियों में ही देखी गई। स्वस्थ वजन वाले वृद्ध वयस्कों में ऐसा कोई संबंध नहीं पाया गया।

वृद्धावस्था में कम वजन होना दुर्बलता और मृत्यु के बढ़ते जोखिम से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ है। अतः शरीर का वजन इन निष्कर्षों की व्याख्या करने में एक महत्वपूर्ण कारक प्रतीत होता है।

यह बात भी याद रखना महत्वपूर्ण है कि यह एक अवलोकन अध्ययन था, जिसका अर्थ है कि यह कारण और प्रभाव के बजाय संबंधों को दर्शाता है। केवल इसलिए कि दो चीजें एक साथ घटित होती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि एक दूसरे का कारण है।

मांसाहारी न होने वाले लोगों में 100 तक पहुंचने की कम संभावना उन लोगों में स्पष्ट नहीं थी जो अपने आहार में मछली, दूध या अंडे शामिल करते थे।

ये खाद्य पदार्थ मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम और विटामिन डी शामिल हैं।

इन आहारों का पालन करने वाले वृद्ध वयस्कों की 100 वर्ष की आयु तक जीवित रहने की संभावना मांसाहारी लोगों के समान ही थी।

किसी एक आहार को दूसरे से सार्वभौमिक रूप से बेहतर बताने के बजाय, मुख्य संदेश यह है कि पोषण को जीवन के आपके चरण के अनुसार ढालना चाहिए। उम्र के साथ ऊर्जा की आवश्यकता कम हो जाती है (आराम के समय ऊर्जा व्यय में कमी के कारण), लेकिन कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता बढ़ जाती है।

वृद्ध व्यक्तियों को भी पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है – विशेष रूप से मांसपेशियों को बनाए रखने और कमजोरी को रोकने के लिए। वृद्धावस्था में, कुपोषण और वजन घटने से बचाव अक्सर दीर्घकालिक गंभीर बीमारियों की रोकथाम से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

कुल मिलाकर, 90 वर्ष की आयु में हमारी पोषण संबंधी जरूरतें 50 वर्ष की आयु से बहुत अलग हो सकती हैं और आहार संबंधी सलाह जीवनकाल में होने वाले इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए दी जानी चाहिए। जो चीजें अभी आपके लिए कारगर हैं, उम्र बढ़ने के साथ उनमें बदलाव की आवश्यकता हो सकती है और यह बिल्कुल सामान्य बात है।

Tags: क्या मांसाहारी लोगों के
Previous Post

इटावा के बाल संप्रेक्षण गृह से दो किशोर फरार, एक को पकड़ा गया और दूसरे की तलाश जारी

Next Post

शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये घटा

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Next Post

शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये घटा

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group