Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
in देश
0


नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में मिले अंकों का विवरण प्रकाशित करने की परंपरा फिर से शुरू करने की सिफारिश की है।

सीआईसी ने पाया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पास 2018 से इस परंपरा को बंद करने के पीछे किसी भी औपचारिक निर्णय का कोई रिकॉर्ड नहीं था।

यह सिफारिश, अंकों के विस्तृत विवरण रखने को लेकर संघ लोक सेव़ा आयोग (यूपीएससी) और डीओपीटी के विरोधाभासी रुख के बीच की गई है।

यूपीएससी ने सीआईसी को बताया कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वह डीओपीटी और (मसूरी स्थित) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी को अंकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करता है, जबकि डीओपीटी का कहना था कि अंकों का विवरण सिर्फ यूपीएससी ही तैयार करता है और अपने पास रखता है।

यह मामला एक आरटीआई अर्जी से शुरू हुआ, जिसमें 2023 तक के 10 साल के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों के सामान्य अध्ययन एवं वैकल्पिक विषय के पेपर और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में मिले अंकों का तुलनात्मक आंकड़ा मांगा गया था।

आवेदक ने इस बारे में भी जानकारी मांगी थी कि अंकों के मामले में अलग-अलग वैकल्पिक विषय का प्रदर्शन कैसा रहा।

आवेदक का तर्क था कि सिविल सेवा परीक्षा 2017 तक, चयनित अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र-वार अंक सार्वजनिक रूप से बताए जाते थे, वहीं 2018 से केवल कुल अंक ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक विषयों में प्रदर्शन के रुझानों का आकलन करना मुश्किल हो गया है।

सीआईसी ने गौर किया कि आखिरी मौका दिए जाने के बावजूद, डीओपीटी 2018 से अंक प्रकाशित करना बंद करने की बात को साबित करने वाली कोई भी फाइल नोटिंग, कार्यालय ज्ञापन, नीतिगत निर्णय या कोई और रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया।

सीआईसी ने कहा कि ‘‘चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता’’ सुनिश्चित करने के लिए अंकों के विवरण ‘‘बताए जाने चाहिए’’, क्योंकि अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के सभी सात पेपर में से हर एक में कम से कम 10 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं।

इसने कहा कि वैकल्पिक विषयों के अंक बताने से अभ्यर्थियों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित हो सकेगा कि वे अलग-अलग विषयों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की जानकारी के लिए ‘‘अविश्वसनीय स्रोतों’’ पर निर्भर न रहें।

सीआईसी ने डीओपीटी को निर्देश दिया कि वह आरटीआई आवेदक को सिविल सेवा परीक्षा 2018 से 2023 तक चयनित अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन, वैकल्पिक विषय, व्यक्तित्व परीक्षण में प्राप्त विस्तृत अंक उपलब्ध कराए।

इसने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की धारा 25(5) के तहत इस प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए एक परामर्श जारी करते हुए कहा कि 2018 से पहले इसका पालन किया जाता था और इसे ‘‘बिना किसी नीतिगत निर्णय के’’ बंद कर दिया गया था।

Tags: CICCivil Services ExamUPSC MarksUPSC News
Previous Post

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

Next Post

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

Related Posts

देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
Next Post

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group