Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना में एक भारतीय समेत चार लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंसविले शहर में बृहस्पतिवार तड़के हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि घटना के दौरान तीन बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे।

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं। घटना में मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।’’

‘फॉक्स5 अटलांटा’ की खबर के अनुसार संदिग्ध की पहचान अटलांटा निवासी 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में हुई है। खबर में कहा गया है कि संदिग्ध पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

बृहस्पतिवार देर रात लगभग ढाई बजे (स्थानीय समय के अनुसार) ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से पुलिस को एक सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले जिनमें से सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के समय तीन बच्चे मौजूद थे। अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए।

जांच अधिकारियेां ने बताया कि बच्चों में से एक ने किसी तरह 911 पर फोन करके महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे सुरक्षित थे और बाद में उनके परिवार का एक सदस्य उन्हें अपने साथ ले गया।

Tags: अमेरिका में पारिवारिक विवाद
Previous Post

उन्नाव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ‘साइन बोर्ड’ से टकराने से तीन युवकों की मौत

Next Post

नोएडा के एक छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Related Posts

Featured

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
Next Post

नोएडा के एक छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Recent Posts

अयोध्या में फर्जी पुलिसकर्मी का पर्दाफाश, वर्दी पहनकर करता था अवैध वसूली; ₹7,500 नकद समेत गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों पर रौब जमाकर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर फर्जी...

अयोध्या में 125 दुर्गा प्रतिमाएं अधर में, एडवांस लेकर टीम समेत मूर्तिकार उत्तम पाल फरार

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, शारदीय नवरात्र से पहले अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया है।...

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले दो लोगों के...

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि...

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group