अयोध्या, थाना कोतवाली नगर, पुलिस ने अथक प्रयासों से चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने जैनुल्लाह (पुत्र जुग्गू) और उसके बेटे शाहिम अली (दोनों निवासी हथिलाही, थाना महाराजगंज, जनपद अयोध्या) को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सोना-चांदी का आभूषण (पीली और सफेद धातु के) और नकद 19,000 रुपये बरामद हुए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कई प्रकार के आभूषण जैसे पायल, पावजेब, बिछिया, मंगलसूत्र, झुमकी, कान की बाली, अंगूठी, चैन, नथनी आदि बरामद किए।
प्रमुख आइटम्स में 49 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 28 अदद बिछिया, 22 जोड़ी पावजेब शामिल हैं, साथ ही मोती वाले मंगलसूत्र भी।ये आभूषण विभिन्न चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं, जिनमें कोतवाली नगर, कैंट थाना आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी जैनुल्लाह का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें चोरी, आबकारी और अन्य मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व उ0नि0 एस.एन. सिंह (प्रभारी चौकी देवकाली) ने किया, जिसमें उ0नि0 अमित कुमार, शुभम सिंह, पंकज सिंह और अन्य जवान शामिल थे। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और जांच जारी है।



