Thursday, April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक गिरफ्तार, बर्खास्त की सिफारिश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

लखनऊ, डॉक्टर 16-17 दिनों से फरार थे, और उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था (शुरुआत में 25 हजार था, जिसे बाद में बढ़ाया गया)। पुलिस ने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में एक किराए के फ्लैट से उन्हें गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने यौन शोषण, धर्म परिवर्तन और ‘लव जिहाद’ के आरोपी एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को इस मुद्दे पर केजीएमयू परिसर में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि जूनियर रेजिडेंट डॉ. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज मलिक के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय एक आंतरिक समिति का गठन किया गया था जिसने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सच पाया है।

उन्होंने कहा कि समिति द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्टर को हटाने के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) को एक प्रस्ताव भेजा है।

कुलपति ने कहा कि डीजीएमई से उम्मीद है कि वह उसके जूनियर रेजिडेंसी एडमिशन रद्द करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को लिखेगा।

प्रो. नित्यानंद ने कहा, ”डॉ. रमीजुद्दीन फरार है और अब किसी भी हाल में केजीएमयू का हिस्सा नहीं रहेगा।’ उन्होंने कहा कि उसे 22 दिसंबर 2025 को निलंबित कर दिया गया था और केजीएमयू परिसर में आने पर रोक लगा दी गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी समिति के सामने सिर्फ एक बार पेश हुआ और दावा किया कि शिकायतकर्ता के साथ रिश्ता आपसी सहमति से था। उसने शादीशुदा होने से भी इनकार किया।

हालांकि समिति ने निष्कर्ष निकाला कि शिकायतकर्ता, डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों के बयानों और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर आरोप सही साबित हुए।

इस बीच, शुक्रवार को केजीएमयू में तब तनाव फैल गया जब बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय में घुसने की कोशिश की, नारे लगाए और विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दरवाजे और खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की और कुलपति के खिलाफ नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि हंगामे के बाद प्रो. नित्यानंद कार्यालय से चली गईं। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहा था, जिससे आने वाले विशेषज्ञ और स्टाफ को परिसर छोड़ना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब समिति के कुछ सदस्यों को कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया, जिसके बाद ठाकुरगंज और चौक थानों से बड़ी संख्या में पुलिस परिसर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के दखल के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी अशांति की सूचना मिलने के बाद परिसर पहुंचीं। बाद में यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि केजीएमयू प्रशासन शिकायत पर ठीक से जवाब देने में नाकाम रहा और उन्होंने मामले को संभालने के तरीके पर सवाल उठाए।

यादव ने आरोप लगाया, ‘पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को कथित शोषण के बारे में बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ‘ यादव ने आरोप लगाया कि गवाहों पर बयान बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा था।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

शिकायतकर्ता, एक महिला डॉक्टर ने आरोपी पर अपनी शादी छिपाने, शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने, उसे जबरन गर्भपात कराने, उसे धमकी देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को बलात्कार, आपराधिक धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय और पुलिस स्तर पर कथित धर्म परिवर्तन और संबंधित गतिविधियों की अलग-अलग जांच भी चल रही है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी के माता-पिता को पांच जनवरी को कथित धर्म परिवर्तन मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी संपत्तियों को जब्त करने के नोटिस लखनऊ में उसके घर और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसके परिवार से जुड़े स्थानों पर चिपकाए गए थे।

Tags: लखनऊ में धर्म परिवर्तनलव जिहाद
Previous Post

Ayodhya मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने FDA द्वारा निर्माण; दवा व्यापारियों में रोष, महापौर से की पार्किंग की मांग

Next Post

प्रतापगढ़ जिले में नगर पालिका का लिपिक 87,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Post
प्रतापगढ़ जिले में नगर पालिका का लिपिक 87,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले में नगर पालिका का लिपिक 87,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल : मतदान केंद्र पर ‘रामलाल’ हाथी के पहुंचने से माहौल बना दिलचस्प
  • MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई
  • अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद
  • उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू
  • भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष टीम बनें: मुख्यमंत्री योगी

Recent Comments

  1. super vidalista uses on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  2. cialis heart health on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. most effective sildenafil on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. viagra tablet availability on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

पश्चिम बंगाल : मतदान केंद्र पर ‘रामलाल’  हाथी के पहुंचने से माहौल बना दिलचस्प

पश्चिम बंगाल : मतदान केंद्र पर ‘रामलाल’ हाथी के पहुंचने से माहौल बना दिलचस्प

April 23, 2026
MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई

MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई

April 23, 2026
अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद

अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद

April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in