Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गांव वालों के नाम पर बैंक खाते खोलने के आरोप में कौशांबी में दो साइबर ठग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कौशांबी जिले के मंझनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीणों को मौद्रिक लाभ का झांसे देते हुए बैंकों में उनके खाते खुलवाने एवं उन खातों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मंझनपुर थानाक्षेत्र के अल्पी का पूरा गांव के विद्यासागर यादव की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मंझनपुर थाने और साइबर पुलिस का यह संयुक्त अभियान था।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बरैसा गांव के संजय सरोज ने धोखे से उसका इंडियन ओवरसीज बैंक मंझनपुर में खाता खुलवाया ।

पुलिस के अनुसार संजय ने शिकायतकर्ता के इस खाते का एटीएम कार्ड और उसके नाम से सिम कार्ड भी धोखे से ले लिया। इसके बाद इस खाते से लगभग 12 लाख रुपए का ऑनलाइन लेन-देन कर धोखाधड़ी की गई ।

इस मामले में मंझनपुर थाने में संजय सरोज एवं उसके साथी आसिफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था तथा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक महिंद्रा थार गाड़ी, तीन आधार कार्ड, तीन स्मार्टफोन, कई बैंकों की चेक बुक, 21 एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के 17 सिम कार्ड, 03 पैन कार्ड , आठ विभिन्न राज्यों की वाहनों की नंबर प्लेट बरामद की गई है ।

कुमार के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे दोनों गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर भिन्न-भिन्न बैंकों में खाता खुलवाते हैं । आरोपी उसके बाद उनके एटीएम कार्ड सिम कार्ड एवं चेक बुक अपने पास रख लेते हैं। खाताधारक को ऑनलाइन ऋण दिलाने, शेयर बाजार में निवेश का लाभ दिलाने, विभिन्न सरकारी योजनाओं के पैसे का लाभ दिलाने एवं अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर उनके खातों में अन्य लोगों से ठगकर पैसे डलवाते हैं ।

आरोपियों का कहना है कि पकड़ी गई थार गाड़ी में जो नंबर प्लेट लगी है वह फर्जी है। उन्होंने कई नंबर प्लेट बनवा कर रखे हैं तथा समय-समय पर वह गाड़ी का नंबर बदलते रहते हैं ताकि आसानी से पहचान न हो सके ।

Tags: गांव वालों के नाम पर बैंक खाते
Previous Post

वाराणसी: खांसी सिरप तस्करी गिरोह के सरगना के सहयोगी के घर पर छापेमारी

Next Post

2026 में दक्षिणी आकाश में होंगी कई खगोलीय घटनाएं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में घरेलू विवाद में महिला की हत्या के बाद पति फरार

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत, दूसरी कार से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले का मामला

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली एसएसपी को अनावश्यक न्यायिक नाराजगी का सामना कराने पर जताया खेद

November 4, 2026
Next Post

2026 में दक्षिणी आकाश में होंगी कई खगोलीय घटनाएं

Recent Posts

बाराबंकी में घरेलू विवाद में महिला की हत्या के बाद पति फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

बाराबंकी जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने घर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी...

नीट-पीजी और नीट-एसएस में रैंक आधारित दाखिले पर आईएमए ने जताई सहमति, कहा—योग्यता और मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

नयी दिल्ली, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले में योग्यता और न्यूनतम शैक्षणिक मानकों से...

बच्चों को ‘ना’ कहना क्यों जरूरी? जानिए उन्हें निराशा और गुस्सा संभालना सिखाने के तरीके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए उन्हें ‘ना’ कहना सबसे मुश्किल कामों में से एक हो सकता है।मसलन, ''नहीं, हम...

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत, दूसरी कार से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) पर सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत हो गई। उनकी कार...

sanketik photo

ईरान ने भारत समेत चार देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी छूट, चीन, इराक और कतर भी सूची में शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

तेहरान, ईरान ने भारत समेत चार देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के मामले में अपनी पाबंदियों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group