Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

2026 में दक्षिणी आकाश में होंगी कई खगोलीय घटनाएं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 9, 2026
in Featured
0
2026 में दक्षिणी आकाश में होंगी कई खगोलीय घटनाएं

वर्ष 2026 में दक्षिणी आकाश में खगोलीय घटनाओं की भरमार रहेगी—अनुकूल समय पर पूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून और सुपरमून, दो सबसे चमकीले ग्रहों का एक-दूसरे के बेहद करीब आना और दिन के समय चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना खगोलविदों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी घटनाएं सामान्य आंखों से देखी जा सकेंगी, यहां तक कि प्रकाश प्रदूषण वाले शहरों में भी।

इन खास घटनाओं के अलावा, हर साल की तरह उल्का वर्षा और रात को तारामंडलों की परेड भी देखने को मिलेगी। हालांकि इन्हें ग्रामीण और अंधेरी जगहों से देखना बेहतर होता है, लेकिन इनमें से कई शहरों से भी दिखाई देंगी।

वर्ष की कुछ प्रमुख खगोलीय घटनाओं का विवरण इस प्रकार है।

मार्च, मई और दिसंबर में चंद्रमा की हलचल

मंगलवार, तीन मार्च की शाम को चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान पूर्णिमा का चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा और लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई दे सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के प्रकाश को परावर्तित कर चंद्रमा तक पहुंचाता है और यह प्रकाश लाल रंग का होता है—जो दुनिया भर के सूर्योदय और सूर्यास्त की आभा जैसा होता है।

चंद्रग्रहण को सामान्य आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है और यह रात्रि फोटोग्राफी का भी अच्छा अवसर होता है।

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से देखने पर पूर्ण ग्रहण (जब चंद्रमा पूरी तरह ढक जाएगा) रात 10:04 बजे से 11:03 बजे तक होगा। ब्रिस्बेन में यह समय एक घंटा पहले और पर्थ में तीन घंटे पहले होगा। न्यूजीलैंड के आओतेरोआ से यह आधी रात के तुरंत बाद शुरू होगा।

एक अन्य खगोलीय घटना रविवार, 31 मई को ‘ब्लू मून’ होगी। यह नाम एक ही कैलेंडर माह में दूसरी पूर्णिमा को दिया जाता है। औसतन यह हर दो-तीन साल में एक बार होता है।

चंद्रमा से जुड़ी अंतिम प्रमुख घटना बृहस्पतिवार, 24 दिसंबर (क्रिसमस ईव) को ‘सुपरमून’ होगी। इसमें पूर्णिमा उस समय पड़ती है, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इससे चंद्रमा सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देता है। चंद्रमा उदय के समय यह प्रभाव सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है, क्योंकि क्षितिज के पास होने पर मस्तिष्क इस आकार को और बड़ा महसूस करता है।

अप्रैल, जून और नवंबर में ग्रहों की हलचल होगी

19 से 22 अप्रैल की सुबह तड़के बुध, मंगल और शनि ग्रह आकाश में एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई देंगे। इसके लिए पूर्व दिशा की ओर देखना होगा।

मंगलवार, 9 जून और बुधवार, 10 जून की शाम को दो सबसे चमकीले ग्रह —शुक्र और बृहस्पति— आसमान में एक-दूसरे बेहद करीब दिखाई देंगे।

मंगलवार, 3 नवंबर को अर्धचंद्र बृहस्पति के सामने से गुजरेगा। यह घटना दिन में होगी, लेकिन दूरबीन से देखी जा सकेगी। ध्यान रहे, दूरबीन को कभी सूर्य की ओर न करें और बच्चों की पूरी निगरानी करें।

इसका समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग होगा। सिडनी से देखने पर सुबह 10:40 बजे चंद्रमा का चमकीला किनारा बृहस्पति को ढक लेगा और 11:39 बजे वह अंधेरे किनारे से फिर दिखाई देगा।

दिसंबर में उल्का वर्षा होगी

दिसंबर के मध्य में सुबह तड़के जेमिनिड उल्का वर्षा देखने का अनुकूल अवसर रहेगा। यह साल की सबसे बेहतरीन उल्का वर्षाओं में से एक मानी जाती है। यह तब होती है जब पृथ्वी ‘फेथॉन’ नामक एक पथरीले क्षुद्रग्रह द्वारा छोड़े गए धूल के प्रवाह से गुजरती है।

जब ये धूल कण पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर जलते हैं, तो प्रकाश की चमकदार लकीरें दिखाई देती हैं, जिन्हें उल्का कहा जाता है। इस वर्ष चंद्रमा आकाश को ज्यादा उज्ज्वल नहीं करेगा, जिससे इन्हें देखने की संभावना बेहतर रहेगी।

इस उल्का वर्षा का चरम मंगलवार, 15 दिसंबर की सुबह होने का अनुमान है। उल्काएं देखने के लिए यथासंभव अंधेरी जगह चुनें और उत्तर दिशा की ओर देखें। ये उल्काएं मिथुन (जेमिनी) तारामंडल के कैस्टर तारे के पास एक बिंदु से निकलती हुई प्रतीत होंगी।

जनवरी और दिसंबर होंगे टॉरस तारामंडल के नाम

उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देने वाले यूरोपीय परंपरा के कई तारामंडलों के नाम प्राचीन काल में रखे गए थे। 18वीं सदी में भूमध्य रेखा के दक्षिण में गए खोजकर्ताओं और खगोलविदों ने शेष अधिकांश तारामंडलों के नामकरण किए।

पहले ओरायन, वृश्चिक, दक्षिणी क्रॉस और धनु जैसे तारामंडलों पर चर्चा की जा चुकी है। 2026 के लिए यहां राशि चक्र के तारामंडल वृषभ (टॉरस) का उल्लेख किया जा रहा है।

वृषभ को खोजने का सबसे आसान तरीका है—ओरायन की पेटी (बेल्ट) के तीन तारों से नीचे की ओर एक काल्पनिक रेखा खींचना, जो एक चमकीले लाल तारे एल्डेबारन तक जाती है।

एल्डेबारन अंग्रेजी के उल्टे ‘वी’ आकार के तारों के समूह में स्थित है, जो बैल का सिर दर्शाता है—हमारे लिए उल्टा, क्योंकि इसका नामकरण उत्तरी गोलार्ध में किया गया था। इस समूह के अन्य तारे ‘हायडीज़’ नामक तारामंडल का हिस्सा हैं।

वृषभ में एक और प्रसिद्ध तारामंडल ‘प्लेयडीज़’ है, जिसे ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है। यह नाम केवल यूरोपीय परंपरा में ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट नेशंस सहित दुनिया भर की संस्कृतियों में प्रचलित है।

सामान्य आंखों से आम तौर पर इस सघन समूह में केवल छह तारे दिखते हैं, लेकिन दूरबीन से सैकड़ों तारे नजर आते हैं। वर्ष 2025 में खगोलविदों ने पाया कि प्लेयडीज़ में पहले की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक तारे हो सकते हैं।

Tags: 2026 में दक्षिणी आकाश
Previous Post

गांव वालों के नाम पर बैंक खाते खोलने के आरोप में कौशांबी में दो साइबर ठग गिरफ्तार

Next Post

रूदौली अमानी गंज मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Related Posts

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?
Featured

New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?

July 19, 2026
Next Post
रूदौली अमानी गंज मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रूदौली अमानी गंज मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group