नई दिल्ली, कांग्रेस नेता, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा (25 वर्ष) की लंबे समय की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के अनुसार, रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
सगाई का एक निजी समारोह दिल्ली में हुआ, जबकि औपचारिक रिंग सेरेमनी राजस्थान के रणथंबौर में नए साल के जश्न के साथ आयोजित की जा रही है। गांधी-वाड्रा परिवार वहां होटल शेर बाग में ठहरा हुआ है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित परिवार के सदस्य मौजूद हैं। शादी कुछ महीनों बाद होने की संभावना है।
अवीवा बेग कौन हैं?
दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। वे Atelier 11 नामक फोटोग्राफिक स्टूडियो की को-फाउंडर हैं। अवीवा की मां नंदिता बेग मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं और प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्त। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में भी मदद की थी। पिता इमरान बेग दिल्ली के बिजनेसमैन हैं।
अवीवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से स्कूलिंग की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। वे पूर्व नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं।
नेहरू-गांधी परिवार की तरह यह रिश्ता भी इंटरफेथ है। अवीवा का सरनेम ‘बेग’ तुर्को-पर्सियन मूल का है, जो मुगल काल में नोबिलिटी और मिलिट्री टाइटल के रूप में इस्तेमाल होता था। जल्द ही अवीवा वाड्रा बन जाएंगी और परिवार की परंपरा के अनुरूप सही राजनीतिक मौका आने पर ‘अवीवा गांधी’ के नाम से जानी जा सकती हैं।
परिवार ने इसे पूरी तरह प्राइवेट रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड कर रही है। गांधी परिवार को बधाई के संदेश आ रहे हैं।




