Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘न्यायमूर्ति चंद्रचूड़’ बनकर साइबर ठगों ने महिला से 3.71 करोड़ रुपये ठगे, एक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 29, 2025
in क्राइम, देश
0
नोएडा : ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 लाख रुपए ठगे

मुंबई की एक बुजुर्ग महिला से साइबर ठगों ने कथित तौर पर पूर्व प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ और अन्य अधिकारी बनकर 3.71 करोड़ रुपये ठग लिए। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला (68) को धन शोधन के मामले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ किए जाने के बाद उससे ठगी की गई रकम का बड़ा हिस्सा उस व्यक्ति ने अपने बैंक खाते में जमा करवाया था।

यह घटना 18 अगस्त से 13 अक्टूबर के बीच हुई। अधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को महिला से एक व्यक्ति ने फोन में दावा किया कि वह कोलाबा थाने से बात कर रहा है और महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल धन शोधन के लिए किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जांच सौंपे जाने का दावा करते हुए उसके बैंक विवरण मांगे। आरोपी ने अधिकारी एस.के. जायसवाल बनकर पीड़िता से उसके जीवन पर दो-तीन पन्नों का निबंध भी लिखवाया। इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह उसके निर्दोष होने की बात से सहमत है और यह सुनिश्चित करेगा कि उसे जमानत मिल जाए।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसे ‘वीडियो कॉल’ के माध्यम से अदालत कक्ष में एक ऐसे व्यक्ति के सामने पेश किया जिसने खुद को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ बताया। उससे उसके निवेश के सत्यापन के लिए ब्यौरा मांगा गया और इसके परिणामस्वरूप पीड़िता ने दो महीने की अवधि में कई बैंक खातों में 3.75 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए।’’

हालांकि इसके बाद फोन आने बंद हो गए तो उसे ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला द्वारा पश्चिम क्षेत्र साइबर थाने से संपर्क किए जाने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि उसका पैसा कई ‘म्यूल’ खातों में अंतरित किया गया था, जिनमें से एक खाता गुजरात के सूरत में मिला।

‘म्यूल’ ऐसा बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल अपराधी खाताधारक की जानकारी के साथ या जानकारी के बगैर, अवैध धन प्राप्त करने, धन अंतरित करने या उसे वैध बनाने के लिए करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस की एक टीम ने पिछले सप्ताह सूरत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने एक चालू खाता खोला था और उसके माध्यम से कपड़े के व्यापार में शामिल एक फर्जी कंपनी बनाई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने साइबर जालसाजों को अपना पैसा जमा करने के लिए यह खाता उपलब्ध कराया था। उसके खाते में रखे 1.71 करोड़ रुपये के बदले उसे साइबर जालसाजों से 6.40 लाख रुपये का कमीशन मिला। उसने इस गिरोह के दो सरगनाओं का खुलासा किया है जो फिलहाल विदेश में हैं।अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: ‘न्यायमूर्ति चंद्रचूड़’ बनकर साइबर ठगों
Previous Post

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Next Post

अरावली पर्वतमाला की पुर्नपरिभाषा पर विवाद; इसके क्या कारण हैं?

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
अरावली पर्वतमाला की पुर्नपरिभाषा पर विवाद; इसके क्या कारण हैं?

अरावली पर्वतमाला की पुर्नपरिभाषा पर विवाद; इसके क्या कारण हैं?

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group