आजमगढ़ जिले में आधी रात को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट में चल रहे गैरकानूनी धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर यहां से चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुमनाम शिकायत के आधार पर की है।
आधी रात के समय राधा रेस्टोरेंट बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन अंदर देह व्यापार का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। चार जोड़े कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में थे। वे पूरी तरह बेफिक्र थे और उन्हें पता नहीं था कि इस वक्त पुलिस भी यहां आ सकती है।
अचानक पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। युवक-युवतियां अपनी इज्जत बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई IGRS पोर्टल पर एक अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर हुई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम गठित की गई और रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। पुलिस को मौके से चार महिलाएं और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस ने होटल मालिक को भी पकड़ लिया है। गिरफ्तार लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। इसके अलावा कई लग्जरी गाड़ियां, मोबाइल फोन और पहचान पत्र भी जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार इस रेस्टोरेंट में पिछले काफी दिनों से जिस्मफरोशी का काम चल रहा था। इसकी कई बार शिकायतें भी मिल चुकी थीं, लेकिन अब गुमनाम शिकायत के बाद ठोस कार्रवाई हुई। पुलिस ने बताया कि ऐसे धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। होटल मालिक समेत सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।




