अयोध्या में मौर्य विकास परिषद का 22वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह पार्वती मैरिज लॉन देवकाली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार कुशवाहा, आईईएस, मुख्य अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा विशिष्ट अतिथियों में दिनेश कुमार मौर्य, कुल सचिव/परीक्षा नियंत्रक, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर, अशोक सैनी एसडीएम, मंदिर प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या, हनुमान प्रसाद मौर्य, पूर्व एडीएम, लखनऊ तथा संजय कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष, रुदौली शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.पी. वर्मा ने की।

संयोजक वीरेश्वर वर्मा ने बताया कि इस बार लगभग 620 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य था। संरक्षक चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि मौर्य विकास परिषद अयोध्या पिछले 260 वर्षों से अपनी जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करती आ रही है। अध्यक्ष एस.पी. वर्मा ने बताया कि परिषद के सैकड़ों सदस्य समाज के होनहार बच्चों को पहचानकर इस बड़े मंच तक लाने का काम करते हैं।

मुख्य अतिथि शिव कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में साधारण किसान परिवार से उठकर कड़ी मेहनत से ऊँचे मुकाम तक पहुँचने की अपनी कहानी साझा की। उन्होंने सभी छात्रों को शिक्षा की महत्ता समझाते हुए मेहनत से सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूने और माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था की वार्षिक पत्रिका स्मारिका 2025 का विमोचन भी हुआ।
आयोजक अवधेश मौर्य ने बताया कि स्मारिका में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं के नाम, समाज के प्रमुख प्रतिष्ठानों का विवरण तथा देश-विदेश में प्रशासनिक सेवाओं में चयनित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों की जानकारी अंकित की गई है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गायक अरविन्द मौर्य रहे, जिन्होंने अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ शैक्षणिक एवं सामाजिक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पार्वती लॉन के मालिक राम यज्ञ मौर्य, संरक्षक सदस्य इंजीनियर आर.डी. वर्मा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, इंजीनियर बी.एल. मौर्य, छठी राम मौर्य, राजेश मौर्य, चन्द्र भान मौर्य, ई. दीनानाथ मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, शक्ति सामंत मौर्य, स्वामी नाथ मौर्य, अरुण वर्मा सहित देश भर से आए समाज के प्रबुद्ध जन, पुरस्कृत छात्र-छात्राएँ, उनके अभिभावक एवं कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




