Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत में फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बागपत जिले में साइबर प्रकोष्ठ पुलिस ने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं, जो फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली एग्रीमेंट तैयार कर बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे और इसके बदले लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहित कुमार, पुनीत कुमार, वरदान, अनुज कुमार और अक्षय के तौर पर हुई है। इसीके साथ पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना साइबर अपराध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की धारा 66डी के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो फर्जी सिम कार्ड, कई कूटरचित नियुक्ति पत्र व एग्रीमेंट, 15 बैंक पासबुक, दो चेक बुक, दो यूपीआई क्यूआर कोड, एटीएम कार्ड तथा 11 अन्य प्रकार के कार्ड बरामद किए हैं। लैपटॉप में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 6,450 लोगों का डेटा भी पाया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ऑनलाइन मंच ओएलएक्स और नौकरी डॉट कॉम से संबंधित सूचनाओं का दुरुपयोग कर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उसके बाद की तकनीकी निगरानी से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने बताया कि जांच में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय सहित कई राज्यों से कुल 20 शिकायतें सामने आईं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी जाने वाली किसी भी राशि से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Tags: बागपत में फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम
Previous Post

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

Next Post

Watch, Ayodhya निर्मला अस्पताल में ओवरडोज इंजेक्शन से मौत, IMA ने बताया सच, क्यों हुई तोड़-फोड़? वसूली या…. डॉक्टरों छवि खराब

Related Posts

क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

September 25, 2026
Next Post

Watch, Ayodhya निर्मला अस्पताल में ओवरडोज इंजेक्शन से मौत, IMA ने बताया सच, क्यों हुई तोड़-फोड़? वसूली या.... डॉक्टरों छवि खराब

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group