Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर दिन दहाड़े महिला का मंगलसूत्र लूटने के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात फखरपुर क्षेत्र में हुई पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसक बाद घायल व्यक्ति और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 21 सितंबर को फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर दोपहर 12 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला से मंगलसूत्र छीन लिया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीम गठित की थीं। ‘ट्रैफिक इंटरसेप्टर’ मोबाइल वाहन के कैमरे से मिले फुटेज और ‘यक्ष’ ऐप सहित अन्य तकनीकी माध्यमों तथा मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना के आधार पर स्वॉट टीम और फखरपुर पुलिस ने गांधी घाट के पास घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सलमान के साथी (सगे भाई) आरिफ उर्फ तस्लीम को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया है।

Tags: बहराइच में चेन स्नैचिंग
Previous Post

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में कंटेनर से 6.25 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ हत्याकांड : पुलिस अधीक्षक ने ली दो बच्चियों की परवरिश की जिम्मेदारी

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

Recent Posts

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर दिन दहाड़े महिला का मंगलसूत्र लूटने के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया...

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। ओडिशा...

सोनभद्र में कंटेनर से 6.25 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

सोनभद्र जिले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर एक कंटेनर से करीब 6.25 क्विंटल गांजा बरामद किया...

आजमगढ़ हत्याकांड : पुलिस अधीक्षक ने ली दो बच्चियों की परवरिश की जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

आजमगढ़ में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पत्नी और दो पुजारियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति...

संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर गांव में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group