Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

कोलकाता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि ‘‘भ्रामक दुष्प्रचार’’ के कारण समाज के एक वर्ग में आरएसएस को लेकर कुछ गलतफहमियां हैं।

भागवत ने ‘साइंस सिटी’ सभागार में आरएसएस के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संघ का कोई शत्रु नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी ‘‘संकीर्ण स्वार्थ की दुकानें’’ संगठन के बढ़ने से बंद हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आरएसएस के बारे में कोई भी राय बनाने का अधिकार है लेकिन वह राय वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए, न कि ‘‘विमर्शों और द्वितीयक स्रोतों से प्राप्त जानकारी’’ पर।

भागवत ने कहा, ‘‘लोगों के सामने वास्तविकता लाने के लिए देश के चार शहरों में व्याख्यान और संवाद सत्र आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और संघ हिंदू समाज के कल्याण एवं संरक्षण के लिए कार्य करता है।

भागवत ने जोर देकर कहा कि देश एक बार फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा और ‘‘समाज को इसके लिए तैयार करना संघ का कर्तव्य है। शताब्दी समारोह के तहत आरएसएस कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ऐसे सत्र आयोजित कर रहा है।

भारत के उत्थान को निश्चित बताते हुए भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म का उत्थान भी निकट है और इसलिए बुरे लोग चिंतित हैं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘यही कारण है कि भारत और संघ जैसे संगठनों के खिलाफ दुष्प्रचार और भी जोर-शोर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस लोगों तक सच्चाई पहुंचाने के तरीकों पर विचार करेगा ताकि वे ऐसे दुष्प्रचार से प्रभावित ना हों। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पड़ोसी देशों में, जो पहले भारत का हिस्सा थे, सब कुछ ठीक रहता है तो हमारी स्थिति भी ठीक रहेगी।

भागवत ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर अपनी नीतियां तय करेगी, लेकिन समाज के स्तर पर एक-दूसरे की भलाई की कामना करना एक ऐसा विषय है ‘‘जिस पर हम चर्चा करना चाहेंगे।

पड़ोसी देश बांग्लादेश में 2024 के मध्य में तत्कालीन शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से उथल-पुथल मची हुई है, जहां से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आई हैं।

प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं, जिसमें बृहस्पतिवार को चटगांव में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर पथराव भी शामिल है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें वे चीजें नहीं खरीदनी चाहिए जो घर पर बनाई जा सकती हैं और केवल वही वस्तुएं खरीदनी चाहिए जिनसे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि हो सके। हमें विदेशी भाषा के बजाय मातृभाषा का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई बांग्ला भाषी है तो उसे अपने घर के प्रवेश द्वार पर ‘वेलकम’ की जगह ‘स्वागतम्’ लिखना चाहिए। उन्होंने लोगों को देश के भीतर यात्रा करने और इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में ऐसे कई स्थान हैं जो देखने योग्य हैं। चाहे कोई दुनिया के अन्य हिस्सों को देखे या न देखे, उसे अपने देश को अवश्य देखना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि लोगों को प्रस्तावना और नागरिकों के मौलिक कर्तव्य समेत संविधान के मूल सिद्धांतों को पढ़ना चाहिए।

Tags: कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले
Previous Post

भदोही: चार साल के बेटे की जमीन पर पटक कर हत्या करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Next Post

बागपत में फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Related Posts

Featured

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

September 25, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
देश

सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, 30 से ज्यादा घर प्रभावित; कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

September 25, 2026
Next Post

बागपत में फर्जी नियुक्ति पत्र के नाम पर अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group