Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सकारात्मक मनोविज्ञान के विशेषज्ञ खुद अपनी सलाह का पालन नहीं करते

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 21, 2025
in Featured
0

सकारात्मक मनोविज्ञान विश्वभर में कल्याण कार्यक्रमों की रीढ़ की हड्डी है। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने और सुखी जीवन जीने की चाह रखने वाले कई लोगों को ऐसी गतिविधियों के कार्यक्रम का पालन करने की सलाह दी जाती है जो उनके कल्याण को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने पर केंद्रित हों।

लेकिन हाल में मैंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जो शोध किया, उससे पता चलता है कि जहां कल्याण कार्यक्रमों से जुड़े विशेषज्ञ अक्सर दूसरों को इन गतिविधियों की सलाह देते हैं, वहीं वास्तविक जीवन में वे स्वयं इन्हें बहुत कम अपनाते हैं। यह अंतर हमें इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है कि वास्तव में लंबे समय तक कल्याण कार्यक्रमों को कैसे बनाया रखा जा सकता है।

मैंने सकारात्मक मनोविज्ञान के 22 विशेषज्ञों और लोगों का साक्षात्कार लिया – जिनमें से कुछ को एक दशक से अधिक का अनुभव था। उन सभी ने नियमित रूप से अपने ग्राहकों, मित्रों और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सलाह दी और बताया कि वे प्रत्येक गतिविधि को व्यक्ति की आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित करेंगे।

लेकिन जब मैंने उनसे सकारात्मक मनोविज्ञान के अभ्यासों के अपने स्वयं के प्रयोग के बारे में पूछा, तो यह स्पष्ट हो गया कि वे इन गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल नहीं होते थे। वे इनका उपयोग केवल कठिन समय के दौरान तब ही करते थे, जब उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की आवश्यकता महसूस होती थी।

हमारे अध्ययन से पता चला कि विशेषज्ञ कल्याण कार्यक्रमों का उपयोग उस तरह से नहीं करते जिस तरह से कई सकारात्मक मनोविज्ञान कार्यक्रम इसे सिखाते हैं। गतिविधियों की एक निर्धारित अनुसूची का पालन करने के बजाय, उनका कल्याण एक लचीली, कल्याण-उन्मुख मानसिकता से आता है।

हमारे प्रतिभागियों ने अपने जीवन में उस तरह के बड़े और जानबूझकर बदलाव नहीं किये, जैसे वे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए करने की सलाह देते।

वे पहले से ही अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से ऐसी चीजें करते थे जो उनके जीवन को अधिक सार्थक बनाती थीं – उदाहरण के लिए, प्रतिदिन एक किताब पढ़ने के लिए समय निकालना, स्थानीय दान संस्था के लिए स्वयंसेवा करना, अपना पसंदीदा भोजन पकाना या यहां तक ​​कि योग का अभ्यास करना।

हालांकि इस तरह की गतिविधियों को सकारात्मक मनोविज्ञान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अनुशंसित किया जा सकता है, लेकिन यहां अंतर यह है कि विशेषज्ञों ने इन गतिविधियों को इसलिए किया क्योंकि वे उनकी पहचान का हिस्सा थीं या क्योंकि उन्होंने उन्हें संतुलन बनाने में मदद की, न कि केवल इसलिए कि उन्हें ऐसा करने की सलाह दी गई थी।

वे अपने शरीर के प्रति भी सजग थे और नींद, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम को प्राथमिकता देकर अपने शरीर की देखभाल उतनी ही सावधानी से करते थे जितनी कि अपने मस्तिष्क की। उदाहरण के लिए, यदि उनका काम उन्हें नाखुश करता था, या उनके सामाजिक दायरे में कोई व्यक्ति लगातार उनकी ऊर्जा को खत्म कर रहा था, तो वे विकल्प तलाशने या संपर्क सीमित करने में संकोच नहीं करते थे।

इसके अलावा, वे उन अवसरों के लिए खुले थे जिनसे उन्हें जीवन को खुलकर जीने का मौका मिलता था। एक प्रतिभागी ने अपने बच्चे को लेने के लिए स्कूल के बाहर इंतजार करने का वर्णन किया। मौसम इतना सुहावना था कि उसने अपने जूते उतार दिए और नंगे पैर घास पर चली – एक साधारण सा काम जिसने उसके मन को प्रसन्न कर दिया।

हर साल, नये ‘वेलबीइंग ऐप’ सामने आते हैं, स्कूल अपने पाठ्यक्रम में कल्याण कार्यक्रमों को शामिल करते हैं, और संगठन कार्यस्थल कल्याण कार्यक्रमों में भारी निवेश करते हैं। फिर भी, इन कार्यक्रमों का प्रभाव सीमित ही रहता है। और कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि कल्याण कार्यक्रमों का नकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है।

हमारे अध्ययन के निष्कर्ष यह समझाने में मदद कर सकते हैं कि इन कार्यक्रमों का प्रभाव इतना भिन्न क्यों है और यह दर्शाता है कि ये सकारात्मक गतिविधियां उन लोगों के लिए उतनी प्रभावी नहीं हो सकती हैं जिन्होंने अपने जीवन में कल्याणकारी योजनाओं को बड़े पैमाने पर अपनाया है।

(द कन्वरसेशन)

Tags: सकारात्मक मनोविज्ञान के विशेषज्ञ
Previous Post

संत कबीर नगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी गिरफ्तार

Next Post

भदोही: चार साल के बेटे की जमीन पर पटक कर हत्या करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Next Post

भदोही: चार साल के बेटे की जमीन पर पटक कर हत्या करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group