Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SIR के बाद उप्र में चार करोड़ मतदाता घटे, कार्यकर्ता पात्र लोगों को वोटर बनवाएं: योगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में राज्य में मतदाताओं की संख्या में करीब चार करोड़ की कमी होने का दावा करते हुए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ पर पूरी जिम्मेदारी से पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने के लिये जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने यहां एक समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के हर शख्स का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और इस तरह उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 16 करोड़ होनी चाहिए।

आदित्यनाथ ने कहा कि मगर एसआईआर के बाद मतदाता सूची में जो नाम आए हैं, वे 12 करोड़ हैं।

उन्होंने कहा, ”यह चार करोड़ का अंतर है। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में कुल 15 करोड़ 44 लाख नाम थे। एक जनवरी 2026 को जो भी युवा 18 वर्ष का होगा वह मतदाता बनने का हकदार होगा तो यह संख्या बढ़नी चाहिए लेकिन यह संख्या बढ़ी नहीं, बल्कि घटी है। अब यह 12 करोड़ रह गई है।”

आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा, ”यह जो चार करोड़ का अंतर है…। वह आपका विरोधी नहीं है इसमें से 85 से 90 प्रतिशत आपका मतदाता है। संयोग से भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर फार्म जमा करने के लिये 14 दिन का समय बढ़ाया है। इस समय का बेहतर उपयोग हो। कार्यकर्ता हर बूथ में घर-घर जाकर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों से कहा कि वे अगले महीने प्रकाशित होने वाली मसविदा सूची का अवलोकन जरूर करें।

आदित्यनाथ ने इसे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की लड़ाई बताते हुए कहा, “आपके सामने विरोधी के पास इतनी ताकत नहीं है लेकिन याद रखना विरोधी चाहे कैसे भी हों, उसके छल और छद्म का जवाब देने के लिए आपके पास उतना ही सामर्थ्य होना चाहिए। उतना ही शौर्य और तेज भी होना चाहिए।”

आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा, ”आपकी मेहनत, आपके पुरुषार्थ और परिश्रम पर किसी को कोई संदेह नहीं है लेकिन हमारी अति उदारता, सहिष्णुता और दूसरों पर विश्वास करने की प्रवृत्ति कभी-कभी हमें धोखा दे देती है।

उन्होंने कहा, “वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की कार्यवाही हो रही है, और जब मैं आपसे पूछूंगा कि आपके यहां इस अभियान की क्या प्रगति चल रही है तो कोई बोलेगा कि 98 प्रतिशत हो गया है कोई कहेगा कि 99 प्रतिशत हो गया तो कोई कहेगा कि हमने 100 फीसद कर लिया…. लेकिन यह सच्चाई नहीं है।

आदित्यनाथ ने दावा किया कि हाल में जब वह एक जनपद के दौरे पर गए थे जहां मतदाता सूची में विरोधियों द्वारा भरे गए एसआईआर फॉर्मों में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के नाम भी पाए गए।

उन्होंने दावा किया, “एक जगह तो यह भी मैंने देखा एक सज्जन का नाम था, उसकी उम्र 20 साल है, उसके पिता की उम्र 30 साल और उसके दादा की उम्र 40 साल थी। तो मैंने कहा कि यह कौन नए नमूने आ गए हैं।”

आदित्यनाथ ने कहा कि मतदाता सूची में असम के नौगांव का एक व्यक्ति संभल में मतदाता बना है और इसका क्या मतलब है?

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ”नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हर जिले में जाएंगे वहां आप उनका स्वागत करेंगे। आपको दिल्ली, गोरखपुर या महराजगंज जाने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने बूथ को अगले एक महीने के लिए संभालने की जरूरत है।

आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे हर बूथ पर पात्र लोगों से फार्म संख्या-6 भरवा लें और जो छूट गए हैं, जो एसआईआर के प्रपत्र अभी जमा नहीं हो पाए हैं उनके लिये 12 दिन का समय है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी का कार्यक्रम है और यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ हर एक बूथ पर भी पार्टी द्वारा आयोजित होगा।

Tags: SIR के बाद उप्र में
Previous Post

हमीरपुर में सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत, चार अन्य घायल

Next Post

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
Next Post

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराया

Recent Posts

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group