Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर इस्तीफा दे कर फरार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

झांसी, मेडिकल कॉलेज ललितपुर में पिछले तीन सालों से अपने बहनोई के नाम की एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाला डॉक्टर मां की मौत का बहाना करते हुए इस्तीफा देकर भाग खड़ा हुआ है। पूरा मामला फोटो बदलकर नौकरी करने को लेकर है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा मामला भाई बहन के बीच संपत्ति के विवाद के बाद सामने आया।

मेडिकल कॉलेज ललितपुर के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि अमेरिका में रहने वाली डॉ सोनाली सिंह ने बुधवार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि तालाबपुरा ललितपुर निवासी उनका भाई अभिनव सिंह कॉलेज में उनके पति राजीव गुप्ता के नाम पर डिग्री लगाकर ह्रदय रोग विशेषज्ञ की नौकरी कर रहा है।

शुक्ला के अनुसार यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित ‘राजीव गुप्ता’ 2022 में कार्डियोलॉजी में चिकित्सक के रूप में आये थे। सोनाली के प्रार्थना पत्र के बाद ‘डॉ राजीव गुप्ता’ द्वारा अपना दो लाइन का इस्तीफा सौंप दिया कि उनकी माता श्री का देहांत हो गया है और वह इस्तीफा दे रहे हैं।

प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभिनव सिंह ने 2013 में आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर घालमेल किया था। इसके अलावा जानकारी मिली है कि वह आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद आईआरएस में सिलेक्ट हुआ और फिर वहां से किसी कारणवश भाग कर यहां ललितपुर आ गया।

इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और अब तक ‘डॉक्टर’ द्वारा लिए गए वेतन आदि अन्य राशि की वसूली भी की जाएगी। इस संबंध में ‘नेशनल हेल्थ मिशन’ को भी शिकायत की जा रही है। इस घटना की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन को दे दी गई है ।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि बुधवार को मिली शिकायत के अनुसार पूरा मामला फर्जी फोटो लगाकर नौकरी पाने का स्पष्ट हुआ है।

डॉक्टर सोनाली सिंह के अनुसार उनके भाई का नाम अभिनव सिंह है और वह अपनी बहनोई राजीव गुप्ता के नाम की डिग्री लगाकर यहां ‘राजीव’ नाम से नौकरी कर रहे थे।

फिलहाल उपरोक्त संविदा चिकित्सक इस्तीफा देकर भागा हुआ हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ।जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

दूसरी ओर, ऐसी चर्चा है कि भाई-बहन के बीच मध्यप्रदेश के खुरई, सागर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद बहन ने यहां शिकायत की। सोनाली सिंह को यह भी आशंका रही होगी कि भाई के कारण उनके पति की डिग्री भी खतरे में न पड़ जाए।

फिलहाल आज बृहस्पतिवार देर शाम तक इस्तीफा देकर भागे हुए डॉक्टर का कुछ पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी जांच की जा रही है।

Tags: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री
Previous Post

गोरखपुर: छह महीनों से फर्जी आईएएस बनकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

मथुरा में चार गांवों में मारे गये छापे, 42 संदिग्ध साइबर अपराधी हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

मथुरा में चार गांवों में मारे गये छापे, 42 संदिग्ध साइबर अपराधी हिरासत में

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group