अयोध्या, थाना पटरंगा के राष्ट्रीय राजमार्ग के अयोध्या लखनऊ लेन पर बीती रात पैदल घर जा रहे 65 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इलाज के लिए हायर सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरि कृष्ण यादव उम्र 69 वर्ष पुत्र हौसला प्रसाद निवासी ग्राम मटौली थाना पटरंगा मंगलवार की रात लगभग 9 बजे रौजागांव चीनी मिल के सामने मार्केट से घर का सामान खरीद कर अयोध्या लखनऊ हाईवे लेन से घर वापस जा रहे थे। छह मोड़ी पुल के आगे पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से तेज टक्कर मार दी। जिसमें हरि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए।
हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर कौशलेंद्र मौर्य ने हायर सेंटर लखनऊ रेफर करदिया। लखनऊ ले जाते समय हरि कृष्ण का रास्ते में ही निधन हो गया।
थाना पटरंगा निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया मृतक के पुत्र चेत राम की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।




