Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अल फलाह समूह के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी 13 दिन की ईडी हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 19, 2025
in क्राइम, देश
0
सट्टेबाजी मामला : ईडी ने पूर्व क्रिकेटर रैना और धवन की 11.4 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार सुबह अल फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

आतंकवाद से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार शाम गिरफ्तार किए गए सिद्दीकी को आधी रात के करीब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान के आवास पर उनके सामने पेश किया गया। कार्यवाही रात एक बजे तक चली।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘दलीलों पर ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद मेरी राय है कि पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की धारा 19 के तहत सभी अनुपालन किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अपराध की गंभीरता और जांच के प्रारंभिक चरण को देखते हुए, मैं यह उचित समझती हूं कि आरोपी को 13 दिन की अवधि के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया जाए।

ईडी ने आरोप लगाया है कि अल फलाह विश्वविद्यालय ने झूठा दावा किया है कि वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है और उसने अपनी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) मान्यता की स्थिति को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।

एनएएसी भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वित्त पोषित एक स्वायत्त निकाय है जो देश में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और उन्हें मान्यता प्रदान करता है।

ईडी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने 2018-2025 वित्त वर्ष में 415.10 करोड़ रुपये का शैक्षणिक राजस्व अर्जित किया, जिसमें 2018 के बाद हर साल ‘‘भारी वृद्धि’’ देखी गई।

एजेंसी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 2018-2019 में 24.21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो 2024-2025 में बढ़कर 80.10 करोड़ रुपये हो गया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘यह सच है कि 1990 के दशक से पूरे अल फलाह समूह में जबरदस्त वृद्धि हुई है और यह एक बड़े शैक्षिक निकाय के रूप में विकसित हुआ है। हालांकि, विभिन्न संस्थाओं की वित्तीय स्थिति समूह द्वारा संचित विशाल संपत्ति के साथ मेल नहीं खाती।

ईडी की ओर से अदालत में पेश हुए विशेष अभियोजक साइमन बेंजामिन ने कहा कि उनकी जांच में पाया गया कि लोगों से ठगी और छात्रों की फीस से हासिल धनराशि का इस्तेमाल व्यक्तिगत और निजी उपयोग के लिए किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न व्यक्तियों ने स्वीकार किया है कि वित्तीय निर्णय गिरफ्तार आरोपी द्वारा लिए गए थे।

उन्होंने 14 दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि अपराध की पूरी रकम का पता लगाने के लिए आरोपी (सिद्दीकी) से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।

एजेंसी ने कहा, ‘‘आरोपी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और प्रबंध न्यासी तथा नियंत्रक के पद पर बना हुआ है तथा अल-फलाह विश्वविद्यालय और उसके संस्थानों पर वास्तविक प्रभाव रखता है।

बेंजामिन ने कहा कि आरोपी संबंधित संस्थाओं या व्यक्तियों को धन हस्तांतरित कर सकता है, गिरवी रख सकता है और धन का पुनर्निर्देशन कर सकता है, ताकि उसकी संपत्ति प्रवर्तन एजेंसियों की पहुंच से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए उसकी गिरफ्तारी आवश्यक हो जाती है।

सिद्दीकी को दिन भर की तलाशी के बाद मंगलवार शाम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मंगलवार को लाल किला विस्फोट मामले से जुड़े मामले में फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के न्यासियों और प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में एक साथ छापेमारी के बाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।

ईडी ने अल फलाह ट्रस्ट और विश्वविद्यालय के 19 परिसरों की तलाशी के दौरान लगभग 48 लाख रुपये नकद जब्त किए।

Tags: अल फलाह समूह के चेयरमैन
Previous Post

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

Next Post

नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, कल शपथ ग्रहण समारोह

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post
नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, कल शपथ ग्रहण समारोह

नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, कल शपथ ग्रहण समारोह

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group