Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पत्नी व बच्चों की हत्या के आरोप में गुजरात का वन अधिकारी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2025
in क्राइम, देश
0
sanketik photo

sanketik photo

भावनगर, गुजरात में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में एक वन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने पत्नी और दो बच्चे कथित रूप से हत्या कर शव को भावनगर में अपने घर के पास एक गड्डे में फेंक दिया था।

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) शैलेश खम्भला (39) और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद प्रथम दृष्टया अपराध का कारण प्रतीत होता है। इस मामले में पीड़ितों की तकिये से गला दबाकर हत्या की गई।

खम्भला को उनकी पत्नी नयना (42), बेटे (नौ) और बेटी (13) के शव तलाजा रोड पर फॉरेस्ट कॉलोनी में उसके आधिकारिक आवास के पास छह फुट गहरे गड्ढे में मिलने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खम्भला जांच के दायरे में तब आया, जब उसने जांच के दौरान अपनी ‘लापता’ पत्नी और बच्चों के प्रति ‘कोई चिंता नहीं’ दिखाई तथा उसके बयान में विसंगतियां मिली।

नयना बच्चों के साथ सूरत में अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी और दिवाली की छुट्टियों के दौरान नवंबर की शुरुआत में भावनगर आए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश पांडे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच नवंबर को खम्भला ने पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि जब वह ड्यूटी पर था, तब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई।

पांडे के मुताबिक, जांच के दौरान वन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड ने नयना और बच्चों को ऑटो रिक्शा से जाते देखा था तथा पुलिस की पूछताछ के दौरान सुरक्षा गार्ड ने खम्भला की बात से इनकार कर दिया।

एसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान खम्भला के ‘अजीब व्यवहार’ और परिवार के लापता सदस्यों की फिक्र नहीं होने से संदेह और गहरा हो गया।

पांडे ने बताया, “खम्भला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि रहस्यमय गुमशुदगी से पहले वह आरएफओ गिरीश वानिया नामक एक कनिष्ठ अधिकारी के संपर्क में था। वानिया ने पुलिस को बताया कि खम्भला ने उसे अपने घर के पीछे दो गड्ढे खोदने को कहा था, ताकि वहां पड़ा कुछ कचरा डाला जा सके।

पुलिस 16 नवंबर को आरएफओ के साथ घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में गड्ढे खोदने के बाद तीन शव बरामद किए।

पुलिस अधिकारी ने कहा,“खम्भला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे हत्या और सबूत नष्ट करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।”

खम्भला ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने ससुराल वालों के साथ सूरत में नहीं रहना चाहती थी और वह उससे भावनगर में साथ रहने का आग्रह कर रही थी, जिसका उसने विरोध किया।

Tags: गुजरात का वन अधिकारी गिरफ्तार
Previous Post

अयोध्या: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक कल; हवाई अड्डे पर 25 नवंबर को उतरेंगे 80 चार्टर्ड विमान

Next Post

अयोध्या: घर की कलह से निकला 11 वर्ष का सूर्यांश; अमेठी से साइकिल चलाकर पहुंचा अयोध्या, माता के सुपुर्द

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: घर की कलह से निकला 11 वर्ष का सूर्यांश; अमेठी से साइकिल चलाकर पहुंचा अयोध्या, माता के सुपुर्द

Recent Posts

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group