अयोध्या, आज एक नाबालिक लड़का नाम सूर्यांश सिंह पुत्र दुर्वेश कुमार सिंह उम्र 11 वर्ष निवासी शहरी पोस्ट धीमी थाना धम्मौर जनपद अमेठी अपने घर से आज प्रातः 5 बजे बता कर साइकिल से बाहर सुलभ शौचालय के लिए निकला था।
घूमता फिरता सूर्यांश अपनी साइकिल धम्मौर, अमेठी से जगत हॉस्पिटल राय बरेली रोड के पास आकर घूम रहा था। काफी देर से अकेले घूमते हुए देख कर आस पास के लोगों द्वारा चौकी पर सूचना दी गई।
सूचना पाकर उप निरीक्षक जय किशोर अवस्थी, चीता मोबाइल राम प्रकाश व सिंटू कुमार के साथ मौके पर पहुंच कर बालक सूर्यांश सिंह को समझा बूझाकर चौकी पर लाकर माता पिता के मोबाइल नंबर एवं पता पूछ कर माता पिता को सूचित किया।
सूचना पाकर सूर्यांश सिंह की माता बिंदु सिंह और मामा योगेंद्र प्रताप सिंह चौकी नवीन मंडी पर आकर सूर्यांश सिंह को सकुशल अपने साथ अपने घर अमेठी लेकर चले गए।




