Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूदौली: अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई; 6 घायल, एक की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 13, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गईं। दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रूदौली पहुंचाया।घायलों में एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या लखनऊ पर बुधवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे बिहार से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो जैसे ही ग्राम दौलाशाह तकिया के निकट पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी के उपनिरीक्षक विपिन श्रीवास्तव तत्काल का0 रजत, दुर्गेश यादव के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए सरकारी पुलिस गाड़ी से सीएचसी रूदौली पहुंचाया।

इस सम्बंध में उपनिरीक्षक विपिन श्रीवास्तव ने बताया की बुधवार की रात दौलाशाह तकिया के निकट बिहार से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो संख्या बीआर 29 पीए 5494 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें प्रमोद जयसवाल पुत्र कृष्ण जायसवाल 41वर्ष, मनीषा जायसवाल पत्नी प्रमोद जायसवाल 35 वर्ष, मानस जायसवाल पुत्र प्रमोद जायसवाल 15 वर्ष, सन्तोष जायसवाल पुत्र कृष्णा जायसवाल 55 वर्ष नरकटिया बाजार जिला चंपारण बिहार व गुड्डू कुमार 41 वर्ष, श्रीमती सुनैना देवी 60 वर्ष निवासी माधवपुर जिला गोपालगंज बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिसमे मनीषा पत्नी प्रमोद जायसवाल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी 5 घायल स्वयं लखनऊ के लिए रेफर कराकर लखनऊ इलाज कराने चले गए।उन्होंने बताया क्षतिग्रस्त वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाकर अलग खडा करा दिया गया है।

Tags: रूदौली: अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर
Previous Post

सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से

Next Post

रूदौली: अनुचित लाभ के लिए नही लगी सत्यापन पर रिपोर्ट; एसडीएम रूदौली से हुई शिकायत

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

September 14, 2026
अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
Next Post

रूदौली: अनुचित लाभ के लिए नही लगी सत्यापन पर रिपोर्ट; एसडीएम रूदौली से हुई शिकायत

Recent Posts

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान...

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group