Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों के सहयोगियों से मिले सुराग के बाद ‘आतंकी मॉड्यूल’ का हुआ भंडाफोड़

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 12, 2025
in क्राइम, देश
0
जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों के सहयोगियों से मिले सुराग के बाद ‘आतंकी मॉड्यूल’ का हुआ भंडाफोड़

श्रीनगर, आतंकी संगठनों- जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद, के पोस्टर के साथ पकड़े गए आतंकियों के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी से आतंकवादियों के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा के फरीदाबाद में हथियारों और 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद हुआ।

श्रीनगर पुलिस ने दो नवंबर को आतंकियों के दो सहयोगियों को पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस की त्वरित जांच से तीन दिनों से भी कम समय में साजिश का पर्दाफाश हो गया।

जांच की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) मीर मसर्रत आलम ने पूछताछ के दौरान पाया कि संदिग्ध एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे और उनका हैंडलर (आका) – मौलवी इरफान अहमद – शोपियां जिले का रहने वाला था, लेकिन नौगाम इलाके में एक स्थानीय मस्जिद में इमाम के रूप में काम करके गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि नौगाम पुलिस थाने की टीम ने जब इमाम को उठाया तब उसने मॉड्यूल में कई युवा डॉक्टरों की संलिप्तता का खुलासा किया, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बाहर काम कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘एसएचओ ने अपने वरिष्ठों को (इस महत्वपूर्ण) खुलासे के बारे में सूचित किया, जिन्होंने एक टीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर भेजी, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक निजी अस्पताल के डॉक्टर अदील अहमद राठेर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उन्होंने बताया कि राठेर को छह नवंबर को गिरफ्तार किया गया और उसे अगले दिन ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर लाया गया था। राठेर से पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उस मेडिकल कॉलेज के एक लॉकर से एक एके राइफल बरामद की, जहां उसने पिछले साल अक्टूबर तक काम किया था।

डॉक्टर ने मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा फरीदाबाद और अन्य स्थानों पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक एकत्र किए जाने की जानकारी का खुलासा किया। इसके बाद, पुलिस ने डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई को गिरफ्तार कर लिया, जो अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पुलवामा जिले में अपने पैतृक गांव आया था।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी निशानदेही पर, फरीदाबाद में उसके किराये के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया।

गनई फरीदाबाद के एक स्थानीय अस्पताल में काम कर रहा था, जहां दिल्ली विस्फोट मामले का मुख्य संदिग्ध उमर नबी भी काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में एसएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें विस्फोटकों की बरामदगी और दिल्ली विस्फोट की जांच में सहायता के लिए एनसीआर बुलाया गया।

इस बीच, कश्मीर में जांच तेज हो गई है, जिसमें ऐसे व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। राठेर, गनई या नबी से करीबी संबंध रखने वाले कई चिकित्सकों सहित दर्जनों लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौलवी इरफान की पत्नी फातिमा बानो से भी पूछताछ की।

Tags: जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों
Previous Post

‘रिसिन’ जहर आतंकी साजिश: गुजरात एटीएस ने डॉ. सैयद के हैदराबाद स्थित घर से रसायन किया जब्त

Next Post

इटावा में लुप्तप्राय प्रजाति के 197 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
Next Post
इटावा में लुप्तप्राय प्रजाति के 197 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

इटावा में लुप्तप्राय प्रजाति के 197 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group