Thursday, October 16, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

Ayodhya Deepotsav 2025 : पांच देशों के कलाकार करेंगे अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
1 day ago
in अयोध्या, देश
A A
Photo, अयोध्या की फिल्मी कलाकारों की रामलीला बॉलीवुड के कलाकारों ने किया शानदार अभिनय; मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने माता सीता का किरदार निभाया

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए तैयारियां चरम पर हैं और 56 घाटों और मंदिरों पर लाखों दीपों की रोशनी में इस साल पारंपरिक और आधुनिक सजावट और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का मंचन इस पावन नगरी की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध करेगा।

एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अयोध्या में एक अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन करेंगे।

Related articles

छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के तीन जिलों में 43 महिला नक्सलियों समेत 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के तीन जिलों में 43 महिला नक्सलियों समेत 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

अयोध्या:  सोहावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा मोहम्मदपुर के सचिव अतुल सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अयोध्या: सोहावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा मोहम्मदपुर के सचिव अतुल सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, सभी राज्य फोड़ेंगे हरित पटाखे: शिवकाशी के पटाखा निर्माता

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी अयोध्या को न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र भी बनाएगी। इस बार कुल 90 विदेशी कलाकार अयोध्या की पावन भूमि पर अपनी कला और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से रामकथा को जीवंत रूप में पेश करेंगे। अयोध्या के राम कथा पार्क में इस वर्ष विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

रूस से आए 15 कलाकार रामलीला के दौरान राम और सीता के स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत करेंगे। रूस के कलाकारों ने इस प्रस्तुति के लिए महीनों की तैयारी की है।

थाईलैंड से आए 10 कलाकार रामलीला में शूर्पणखा और राम-लखन संघर्ष, मारीच से संघर्ष और राम-रावण युद्ध का मंचन करेंगे। थाईलैंड के कलाकारों की पारंपरिक नृत्य-नाट्य शैली इस प्रस्तुति को और भी जीवंत बनाएगी।

इंडोनेशिया के 10 कलाकार रामलीला में लंका दहन और अयोध्या वापसी के दृश्य को अद्भुत ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

बयान के अनुसार, नेपाल से आए 33 कलाकार इस बार रामलीला में पहली बार लक्ष्मण पर शक्ति प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले नेपाल की रामलीला मुख्य रूप से मां सीता पर केंद्रित होती थी।

श्रीलंका के 22 कलाकार में से दो कलाकार पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। यह टीम रामेश्वर की भूमि पर रावणेश्वरा का दृश्य प्रस्तुत करेगी। श्रीलंका वासी आज भी रावण को ईश्वर की भूमिका में मानते हैं और इस भाव को मंच पर जीवंत रूप से दिखाया जाएगा।

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय रामलीला 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल रामलीला की परंपरा को जीवंत रखना है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करना है।

अयोध्या के 56 घाटों और मंदिरों में लाखों दीपों की रोशनी में यह रामलीला देखने वालों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस साल अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का मंचन, पारंपरिक भारतीय वेशभूषा, लाइटिंग और सेट डिजाइन, सभी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति से न केवल भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान बढ़ेगी, बल्कि अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव की भव्यता और आकर्षण भी दोगुना होगा।

Tags: Ayodhya Deepotsav 2025
Previous Post

Ayodhya Deepotsav : पर्यटकों की सुविधा के लिये स्थापित किए जाएंगे 15 अस्थायी अस्पताल

Next Post

हरियाणा: IPS पूरन कुमार खुदकुशी केस जांच कर रहे ASI ने किया सुसाइड, तीन पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज; जाने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
हरियाणा: IPS पूरन कुमार खुदकुशी केस जांच कर रहे ASI ने किया सुसाइड, तीन पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज; जाने

हरियाणा: IPS पूरन कुमार खुदकुशी केस जांच कर रहे ASI ने किया सुसाइड, तीन पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज; जाने

पीलीभीत जिला अदालत में हत्यारोपी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत जिला अदालत में हत्यारोपी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बहराइच में भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप तथा दर्द निवारक कैप्सूल बरामद

बहराइच में भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप तथा दर्द निवारक कैप्सूल बरामद

सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Ayodhya: रुदौली में स्कूटी बाइक की जोरदार टक्कर में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in