श्रावस्ती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 07 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह घोषणा श्रावस्ती से की गई।
जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सीएम इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीताद्वार मंदिर व महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर दर्शन-पूजन के बाद विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने ने श्रावस्ती को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें 238 करोड़ के 32 लोकार्पण व 274 करोड़ के 22 शिलान्यास कार्य शामिल रहे।
एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।
संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।
All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित
© 2025 publicnews360.in