Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच में फिर पाइक्रॉफ्ट होंगे मैच रैफरी

admin by admin
September 21, 2025
in खेल
0

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप सुपर 4 के मैच की जिम्मेदारी फिर अपने एलीट पैनल के मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को सौंपी है जबकि पीसीबी ने बार बार उन्हें हटाने का अनुरोध किया था।

टूर्नामेंट के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘एंडी पाइक्रॉफ्ट भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए मैच रैफरी हैं।

इसके बाद पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने सुपर 4 मुकाबले से पहले मीडिया से बातचीत नहीं करने का फैसला किया।

रविवार के मैच के लिए मैच अधिकारियों की सूची अब भी सार्वजनिक नहीं की गई है। टूर्नामेंट में दूसरे मैच रैफरी वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन हैं।

भारतीय टीम ने पिछले रविवार को नीतिगत फैसले के अंतर्गत पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था और इस मुकाबले में पाइक्रॉफ्ट मैच रैफरी थे। लेकिन पाइक्रॉफ्ट उस समय विवाद के केंद्र में आ गए जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय परंपरा का पालन नहीं किया।

पाकिस्तानी टीम ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दो ईमेल लिखे थे जिसमें से पहले में पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और दूसरे ईमेल में उन्हें अपनी टीम के मैचों से हटाने का अनुरोध किया। आईसीसी अपने एलीट पैनल रैफरी के साथ मजबूती से खड़ा रहा और उसने पीसीबी की दोनों ही मांगों को एक सिरे से खारिज कर दिया।

आईसीसी ने पीसीबी के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पाइक्रॉफ्ट ने खेल भावना का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने कहा कि वह केवल एक संदेशवाहक थे जिन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद के नामित स्थल प्रबंधक से मिले संदेश को आगे बढ़ाया।

पाइक्रॉफ्ट केवल संदेश आगे बढ़ा सकते थे क्योंकि मैच शुरू होने में कुछ ही मिनट बचे थे। बाद में आईसीसी ने पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के बीच एक बैठक आयोजित की जहां रैफरी ने कहा कि उन्हें गलत सूचना के लिए खेद है।

इसके बाद आईसीसी ने एक अन्य ईमेल में स्पष्ट किया कि पाइक्रॉफ्ट ने कभी भी माफी नहीं मांगी थी बल्कि केवल गलतफहमी पर खेद व्यक्त किया था। आईसीसी ने पीसीबी पर खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) से संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। हालांकि पीसीबी ने इसका खंडन किया।

इस घटना के बाद भी पाइक्रॉफ्ट को भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मैच के लिए नियुक्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वैश्विक संस्था अपने रुख से पीछे हटना नहीं चाहती क्योंकि जिम्बाब्वे के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज को हटाने से एक गलत मिसाल कायम होती।

इस बीच पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने सुपर 4 मुकाबले से पहले मीडिया से बातचीत नहीं करने का फैसला किया।

टूर्नामेंट के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने पाइक्रॉफ्ट की नियुक्ति और हाथ नहीं मिलाने से संबंधित विवाद से जुड़े सवालों से बचने के लिए एक बार फिर मैच से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी है।

Tags: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर
Previous Post

Solar Eclipse 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, क्या करें और क्या न करें, जानें

Next Post

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएचसी रुदौली का निरीक्षण

Related Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती

July 27, 2026
Next Post

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएचसी रुदौली का निरीक्षण

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group