अयोध्या, रविवार को निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शुभा मिश्रा व साधना राठौर ने सीएचसी रुदौली का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अस्पताल सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर वे प्रभावित हुईं और डॉ. फातिमा की तारीफ करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली की प्रभारी चिकित्सक डॉ. फातिमा हसन की कार्यशैली की सराहना लगातार बढ़ रही है। हाल ही में तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने उनके काम की खुलकर तारीफ की और लोगों से कहा कि वे उनका सहयोग करें।
डॉ. फातिमा हसन इससे पहले सोहावल सीएचसी की प्रभारी रह चुकी हैं और वहां भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य कर जिले का नाम रोशन किया था। एक ही दिन में आठ सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित करना उनकी उपलब्धियों में शामिल है। वर्तमान में जिले में सबसे अधिक सिजेरियन कराने वाली चिकित्सक के रूप में उनका नाम पहले स्थान पर है।
चिकित्सा से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक सभी उनकी कार्यकुशलता और व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।
डॉ. फातिमा हसन ने कहा, “हमारी मेहनत और मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार बनियान जी का सहयोग इस कार्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिलना ही हमारे पेशे की सबसे बड़ी उपलब्धि व सफलता है।


