Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RBI गवर्नर निर्देश: डॉलर-रुपये से आगे अन्य मुद्राओं में भी कारोबार की सुविधा विकसित करे, क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

admin by admin
September 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय, व्यापार जगत
0

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने शुक्रवार को रुपये का अमेरिकी डॉलर के साथ अन्य मुद्राओं में भी व्यापार एवं निपटान सुविधाजनक बनाने के लिए क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) से बुनियादी ढांचा तैयार करने को कहा।

मल्होत्रा ने सीसीआईएल की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में निगम से विदेशी मुद्रा और सरकारी प्रतिभूतियों के मोर्चे पर खुदरा निवेशकों पर केंद्रित अपनी पेशकशों को बढ़ाने को भी कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के व्यापक उद्देश्य को देखते हुए सीसीआईएल अमेरिकी डॉलर-रुपये को छोड़कर अन्य मुद्राओं में भी व्यापार और निपटान सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करने की संभावना तलाश सकता है।’’

पिछले कुछ वर्षों से रुपये का अंतरराष्ट्रीयकरण एक ठोस नीतिगत एजेंडा रहा है और भारत ने स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार निपटाने के लिए कुछ देशों के साथ समझौते किए हैं।

मल्होत्रा ​​ने सीसीआईएल से ‘फॉरेक्स रिटेल’ और ‘आरबीआई रिटेल डायरेक्ट’ पर अपने उत्पादों और सेवाओं की पेशकशों का निरंतर अन्वेषण और संवर्धन करने का आग्रह किया। इससे ग्राहकों को एक सहज अनुभव एवं मजबूत प्रणाली क्षमताएं सुनिश्चित होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के व्यापार मंच पर तीन लाख खुदरा निवेशक सूचीबद्ध हैं।

मल्होत्रा ने 2001 में गठित इस निकाय से नवोन्मेष को अपनाने और दक्षता, मापनीयता, प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाने और लागत कम करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि स्थिरता, वृद्धि और भरोसा आरबीआई के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

Tags: RBI गवर्नर निर्देश: डॉलर-रुपये से आगे अन्य मुद्राओं
Previous Post

India’s story has just begun H1-बी वीजा शुल्क वृद्धि से अमेरिकी Innovation पर होगा असर, प्रयोगशालाओं, पेटेंट और स्टार्टअप की अगली लहर, भारत

Next Post

Watch, अयोध्या के गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं युवतियां, 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

September 26, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या के गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं युवतियां, 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार

Recent Posts

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले...

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया...

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group