अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका शव बरामद किया गया।
थाना जामो के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक पिंकी के मायके के लोग गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं, जिनको सूचना भेज दी गई है।


