Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच; केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप का विजयी पंच

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 8, 2025
in अयोध्या, देश
0
अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच; केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप का विजयी पंच

अयोध्या, मुक्केबाजी के रोमांच और जोश से सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के मैदान में “केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025” का रंगारंग शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने मुक्केबाजों से हाथ मिलाकर उनके मनोबल को ऊँचा किया और खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने अनुशासित अंदाज़ में मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन और सौहार्द के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों व आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि “हर प्रतियोगिता में विजेता केवल पदक नहीं जीतता, बल्कि अपने स्थान और देश की प्रतिष्ठा को ऊँचा उठाता है। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का विकास करते हैं। जो हारता है, वह भी अनुभव लेकर अगली बार और बेहतर बनने की प्रेरणा प्राप्त करता है।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “खेलों का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है। युवाओं को खेलों में भाग लेकर स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पहले दिन 17 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में कुल 17 रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार पंच और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया।

54 किलो भार वर्ग में चार मैच हुए। पहले मैच में उत्तर प्रदेश के जितेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के छत्रपाल को दूसरे राउंड में पराजित किया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली के जतिन को हरियाणा के दीपक ने मात दी। तीसरे मैच में महाराष्ट्र के विधान सदानंद ने जीत दर्ज की।

60 किलो भार वर्ग में चौथे मुकाबले में उत्तराखंड के अंकित ने तमिलनाडु के पी. कालीदोस को हराया। इसी वर्ग में जम्मू-कश्मीर के धर्मेंद्र और कर्नाटक के पवन कुमार ने अपने-अपने मैच जीते।

67 किलो भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के महेश, पंजाब के जैलेश और दिल्ली के लोकेश ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 71 किलो भार वर्ग में कर्नाटक के ए. श्रीधर, तमिलनाडु के के. दिनेश और हरियाणा के कृष विजेता रहे।

75 किलो भार वर्ग में दिल्ली के आर्यन और चंडीगढ़ के कमल शर्मा ने मुकाबला अपने नाम किया, जबकि 80 किलो वर्ग में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप ने विजयी पंच लगाए।

दर्शकों में दिखा उत्साह, खिलाड़ियों ने दिया खेल भावना का संदेश

पूरे दिन दर्शक दीर्घा में मौजूद खेल प्रेमियों ने मुक्केबाजों का जोश बढ़ाया। हर पंच पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। खिलाड़ी जहां जीत की खुशी से उत्साहित दिखे, वहीं हारने वाले भी खेल भावना के साथ अगली बार बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लेते नजर आए।

भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ने बताया कि चैम्पियनशिप के आगामी चरणों में देशभर के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के बीच और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और अयोध्या को राष्ट्रीय स्तर पर एक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। 10 नवम्बर को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव राकेश ठकरान, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय, संजय शुक्ला, अभिषेक अग्रवाल, सतीश नंदराज सहित आयोजक समिति के अन्य सदस्य रहे।

Tags: अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच
Previous Post

बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी: रिकॉर्ड मतदान विपक्ष के लिए ‘65 वोल्ट का झटका’; रात की नींद… पढ़े

Next Post

क्या आप एआई की मदद से मृत व्यक्तियों से बात कर सकते हैं? आपने ‘डेथबॉट्स’ आजमाए हैं!! पढ़े और करे फॉलो

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
क्या आप एआई की मदद से मृत व्यक्तियों से बात कर सकते हैं? आपने ‘डेथबॉट्स’ आजमाए हैं!! पढ़े और करे फॉलो

क्या आप एआई की मदद से मृत व्यक्तियों से बात कर सकते हैं? आपने ‘डेथबॉट्स’ आजमाए हैं!! पढ़े और करे फॉलो

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group