Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूदौली के सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगभग एक साल बाद हुआ डीएम का आगमन

admin by admin
September 20, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फूंडे की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान 294 शिकायते आई, जिसमे 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।

जिलाधिकारी फुंडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मूल उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है।डीएम ने विशेष रूप से राजस्व विभाग की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बिजली और स्वास्थ्य विभाग के मामलों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने रूदौली नगर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अच्छे कार्यों के लिए उपजिलाधिकारी विकास धर दूबे व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक फातिमा हसन की प्रशंसा की।

समाधान दिवस में मौजूद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि तहसील दिवस में पुलिस विभाग से जुड़ी सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया है। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हों।एसएसपी ने यह भी कहा कि वह स्वयं इस पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम और एसएसपी ने जनता को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं बल्कि मौके पर समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत पहुंचाना है।

ग्राम भेलसर निवासी मो अबुजर पुत्र मो हलीम ने डीएम से राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ी करण के समय भेलसर ग्राम के लगभग 25 गाटाओ से रकबो का पुनर्ग्रहण कर लिया लेकिन लगभग 20 साल बाद भी पुनर्ग्रहण की भूमि का खतौनी मे अंकन नही किया गया जिससे आए दिन विवाद होता रहता है। डीएम ने एसडीएम को अमल दरामद कराने के आदेश दिया।

ग्राम गोगावा निवासी रमा शंकर , प्रवेश कुमार आदि ने शिकायत किया कि नगर पालिका परिषद रुदौली की ओर से नाली निर्माण कराया जा रहा था सीधी नाली निर्माण कराने मे दो नीम के पेड़ आ रहे थे, जिसे अधिशाषी अधिकारी रुदौली ने पेड़ काटने का प्रमीशन वन विभाग से लेकर कटवाने को कहा था। पीड़ित का आरोप है कि सभासद के पति ने बिना प्रमीशन के पेड़ कटवा डाला जिसकी जाच करने गए वन विभाग के कर्मियों ने जांच के समय मिले गवाह के ऊपर ही पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस पर डीएम ने मामले को एसएसपी गौरव ग्रोवर को देखने को कहा। श्री ग्रोवर ने कोतवाल रुदौली से निदोषों का नाम निकाल कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये।

शनिवार को इस बार रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे को रूदौली तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में आना था। जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के आने के बाद फरियादी डीएम का इंतजार करते रहे।

जिलाधिकारी लगभग एक बजे जैसे ही तहसील दिवस मे आए फरियादियों की भीड़ अचानक बढ़ गई जिसे सभालने के लिए तहसील कर्मी व होमगार्ड लगे रहे। इस दौरान एसडीएम रुदौली विकास धर दूबे , तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ,डिप्टी सीएमओ पी के गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी, बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी,  बीडीओ मवई भावना यादव, सीओ रुदौली आशीष निगम, कोतवाल रूदौली संजय मौर्या सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: रूदौली के सम्पूर्ण समाधान दिवस में
Previous Post

SSC: सीजीएल परीक्षा के करीब 10,000 अभ्यर्थियों से नये पोर्टल पर मिली प्रतिकिया

Next Post

रुदौली विकास खण्ड मुख्यालय पर संचालित आधार केंद्र अव्यवस्था का शिकार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

September 27, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

September 27, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पहुंची NSG टीम, करीब एक घंटे तक अधिकारियों से हुई चर्चा

September 26, 2026
अयोध्या

रुदौली में अतिवृष्टि और हादसों का कहर: पेड़ गिरने और गोमती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, विधायक रामचंद्र यादव पहुंचे मौके पर

September 26, 2026
Next Post

रुदौली विकास खण्ड मुख्यालय पर संचालित आधार केंद्र अव्यवस्था का शिकार

Recent Posts

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या  में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा...

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर...

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

निशिन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को...

ai photo

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

नई दिल्ली, कार्यस्थल पर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम करने के दौरान संवाद को लेकर मतभेद बढ़ते नजर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group