कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि हालांकि आज दोपहर वह खुद थाने पहुंचा और साड़ी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने और शव को पास के एक खेत में फेंकने की बात कुबूल की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कंचन का शव बरामद करके करके सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोनू शराब का आदी था और इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


