चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक सेवानिवृत्त दारोगा ने जमीन और अपनी मां के नाम पर लिये गए पुराने कर्ज को लेकर हुए विवाद में अपने भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले, इसी बात को लेकर दोपहर में अदालत परिसर के अंदर दोनों के बीच बहस भी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद स्थानीय वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू करने से पहले आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


