अयोध्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रुदौली विधानसभा में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल परीमाता मंदिर भूलामऊ, उमापुर, खैरनपुर व हरिचनपुरमें सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा के सभी 37 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ सफाई अभियान में भाग लिया। स्थानीय स्तर पर गलियों, मंदिर प्रांगणों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को गति देने का प्रयास किया गया।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली पर स्वस्थ नारी-शक्तिशाली परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। सीएचसी रुदौली में चिकित्सा अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं परिवार की मजबूती पर केंद्रित कार्यक्रमों की शुरुआत की।
सफाई अभियान में विभिन्न जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बाबू कल्याण सिंह वार्ड में सफाई कार्य किया, वहीं सभासद आशीष वैश्य ने भैरवधाम श्मशान घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाना हम सबके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा रुदौली नगर रामराज लोधी, मण्डल अध्यक्ष बाबा बाजार राकेश तिवारी, महंत सुग्रीव दास, ओमप्रकाश मिश्र, अविनाश यादव, देवी शंकर, बृजेश, प्रहलाद दास, उमाशंकर सिंह, तेज तिवारी, चेयर मैन मां कामाख्या शीतला प्रसाद शुक्ला, अंशु दास सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संकल्प लिया।


