Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लंबे ड्रामे के बाद मैदान पहुंची पाकिस्तानी टीम, ICC ने मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग फिर ठुकराई

admin by admin
September 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

दुबई, पाकिस्तान को एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रैफरी के तौर पर हटाने की उसकी मांग आईसीसी द्वारा दूसरी बार खारिज किये जाने के बाद एशिया कप के बहिष्कार की धमकी वापिस लेकर यूएई के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेलने स्टेडियम पहुंचना पड़ा ।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम होटल के लिये रवाना नहीं हुई थी चूंकि पाइक्रॉफ्ट ही इस मैच में मैच रैफरी हैं । मैच अब आठ बजे की बजाय नौ बजे शुरू होगा ।

पाइक्रॉफ्ट मैच रैफरी रहेंगे । आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कांफ्रेंस कॉल पर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को इसकी जानकारी दी ।

भारत के खिलाफ रविवार के मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने पर हुई शर्मिंदगी के लिये पाकिस्तान ने पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया था ।

बुधवार को जब पाकिस्तानी टीम ग्रोसवेनर होटल से रवाना नहीं हुई तो लग रहा था कि दूसरी बार मांग खारिज होने पर गतिरोध जारी रहेगा ।

पाइक्रॉफ्ट दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गए थे और मैदान से एक किलोमीटर दूर आईसीसी मुख्यालय बुलाये जाने के बाद बॉडीगाडर्स के साथ रवाना हो गए ।

आईसीसी ने छह बिंदुओं पर खंडन करते हुए कहा कि पीसीबी की शिकायतें निराधार हैं।

आईसीसी ने लिखित संचार में कहा ,‘‘ आईसीसी की जाँच पीसीबी द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी। हमने पाया कि इसके साथ कोई भी सहायक दस्तावेज या सबूत नहीं दिया गया था।

इसमें कहा गया ,‘‘ पीसीबी के पास प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ अपनी टीम के सदस्यों के बयान जमा कराने का पूरा मौका था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया । दूसरे बिंदु में कहा गया कि मैच रैफरी की ओर से जवाब देने का कोई मामला नहीं था ।

इसमें कहा गया ,‘‘ मैच रेफरी ने जो कदम उठाए, वह एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) स्थल प्रबंधक से मिले स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप थे, कि मैच रेफरी इस तरह के मुद्दे से कैसे निपटेगा, उन्हें यह बताया गया था कि उनके पास कुछ और करने का समय नहीं था (टॉस से कुछ मिनट पहले)।

आईसीसी ने अपने तीसरे बिंदु में स्पष्ट किया कि पाइक्रॉफ्ट ‘टॉस की पवित्रता बनाए रखने और किसी भी संभावित शर्मिंदगी से बचने’ के लिए प्रतिबद्ध थे। इसमें कहा गया ,’इसमें मैच रेफरी की कोई गलती नहीं थी।

निष्कर्ष संक्षिप्त था जिसमें आईसीसी के अधिकारियों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि ‘पीसीबी की वास्तविक चिंता या शिकायत इस वास्तविक निर्णय से संबंधित है कि हाथ मिलाना नहीं हुआ।’

इसमें कहा गया ,‘‘ इसलिए पीसीबी को ये शिकायतें टूर्नामेंट आयोजक और वास्तविक निर्णय लेने वालों (जो मैच रैफरी नहीं थे) के पास भेजनी चाहिए। आईसीसी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

पीसीबी के एक सूत्र ने पहले बताया था कि खिलाड़ियों को अपने कमरों में रहने और आगे के निर्देशों का इंतजार करने के लिये कहा गया है ।

नकवी ने पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और नजम सेठी से भी सलाह ली । यह पता नहीं चला कि बैठक में क्या हुआ लेकिन नकवी ने एक्स पर लिखा ,‘‘हमने पाकिस्तानी टीम को दुबई क्रिकेट स्टेडियम से रवाना होने के लिये कहा है । आगे की जानकारी देंगे ।’’ इसके बाद टीम रवाना हो गई ।

Tags: लंबे ड्रामे के बाद मैदान पहुंची पाकिस्तानी टीम
Previous Post

रुदौली में मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा, विधायक रामचंद्र यादव ने सभी 37 बूथों पर किया सफाई अभियान का नेतृत्व

Next Post

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी करने के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी करने के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group