Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में संदिग्ध पशु तस्करों ने की युवक की हत्या, चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मी निलंबित

admin by admin
September 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर जिले में पिपराइच थानाक्षेत्र के मऊआचापी गांव में देर रात ग्रामीणों के साथ झड़प के दौरान पशु तस्करों ने कथित तौर पर एक युवक की हत्या कर दी।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी अपराध चरम पर है। वहीं, देर शाम जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान दीपक कुमार गुप्ता (20) के रूप में हुई है, जिसका रक्तरंजित शव गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि दीपक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रहा था।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नैयर ने इस मामले में पिपराइच थाने की जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी और पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और मनमानी के आरोप में की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक पुलिस चौकी के सभी निलंबित कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं।

नैयर ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि तस्करों द्वारा ट्रक से दीपक को धक्का दिए जाने और उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की पांच टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।’’

पुलिस के अनुसार इस विवाद में ग्रामीणों की पिटाई से एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के पथराव में पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

मंगलवार तड़के युवक की मौत की खबर फैलते ही तनाव उत्पन्न हो गया। गुस्साये ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया, पुलिस पर पथराव किया और यातायात ठप कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद पांच घंटे बाद जाम हटाया जा सका। मौके पर पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार घटनाओं का सिलसिला सोमवार देर रात शुरू हुआ जब दो वाहनों से 10-12 तस्कर आए और कथित तौर पर दुर्गेश गुप्ता की फर्नीचर की दुकान तोड़ने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर एक ट्रैवल एजेंसी थी जहां उनका एक रिश्तेदार सो रहा था। पुलिस के अनुसार शटर तोड़ने की आवाज़ सुनकर, उसने दुर्गेश के बेटे दीपक को सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक दीपक शोर मचाते हुए स्कूटर से मौके पर पहुंचा और लगभग 10-15 गांव वाले उसके पीछे दौड़े। पुलिस के अनुसार घबराकर तस्करों ने गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार अफरा-तफरी में, उन्होंने दीपक को अपनी एक गाड़ी में घसीट लिया और भाग निकले। पुलिस के अनुसार इस बीच, गांव वालों ने एक तस्कर को पकड़ लिया, उसकी गाड़ी में आग लगा दी और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने घायल व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने उसपर पथराव किया और झड़प भी हुई। पुलिस के अनुसार इस झड़प में एसपी (उत्तर) जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थान प्रभारी (एसएचओ) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में पुलिस ने लगभग चार किलोमीटर दूर दीपक का खून से लथपथ शव बरामद किया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। इसके बाद करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रखा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव एस. चन्नप्पा और एसएसपी राज करण नैयर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई का वादा किया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना को ‘‘बेहद दुखद’’ बताया और कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक आरोपी पकड़ा गया है। हमने परिवार से बात की है और उनकी मांगों पर चर्चा की है। स्थानीय और उच्च स्तर पर जो भी सहायता प्रदान की जा सकती है, वह सुनिश्चित की जाएगी।

सबसे पहले, पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके बाद हम परिवार के साथ फिर से बातचीत करेंगे।

दीपक की मां ने रोते-बिलखते अपने बेटे के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की। घायल तस्कर अभी अस्पताल में भर्ती है।

मंगलवार दोपहर बाद जब दीपक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उसके गाँव पहुँचा तो माहौल और भी अशांत हो गया। सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और रोती-बिलखती महिलाओं ने पीएसी कर्मियों पर पथराव किया, जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा।

इसके पहले, दीपक के शोकाकुल पिता ने रोते हुए चिता को मुखाग्नि दी। डीआईजी चन्नप्पा और एसएसपी नैय्यर स्थिति पर नज़र रखने के लिए गाँव में तैनात रहे।

एसएसपी नैय्यर ने पुष्टि की कि वीडियोग्राफी के तहत पोस्टमॉर्टम किया गया और मौत का कारण सिर में गंभीर चोट थी। उन्होंने गोली लगने की अफवाहों का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि ‘शरीर पर गोली लगने के कोई निशान नहीं मिले हैं। आरोपी पशु तस्कर हैं और उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है। छह संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की पांच टीम आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना में ग्रामीणों के प्रदर्शन का 18 सेकेंड का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘गोरखपुर में शासनिक-प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के ख़िलाफ़ जनता का जो गुस्सा फूटा है, उसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार ख़ुद है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के ‘मुख्यनगर’ (मुख्यमंत्री का गृह जिला) में ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इस गोरखधंधे में किसी की मुख्य साझेदारी है या उसके हाथ से यह नगर भी निकल गया है। पूरे उत्तर प्रदेश की तरह गोरखपुर में भी अपराध चरम पर है।

सपा प्रमुख ने कहा ‘‘मृतक के पीड़ित परिजनों को न्याय मिले। भाजपा जाए तो इंसाफ़ आए।

Tags: गोरखपुर में संदिग्ध पशु तस्करों ने की युवक की हत्या
Previous Post

परिवहन विभाग ने 2017 और 2021 के बीच जारी सभी गैर-कर ई-चालान रद्द किए

Next Post

प्रतापगढ़: अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

प्रतापगढ़: अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group