मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में बलात्कार के आरोप में पकड़े जाने के बाद एक दारोगा की सर्विस पिस्तौल छीनकर भाग रहा एक बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक कर कुछ ही घण्टों में गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोपहर में जब पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए उसे ले जा रही थी तभी उसने साथ चल रहे एक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार की पिस्तौल छीनकर पुलिस पर गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी उस पर जवाबी गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली उसके दाएं पैर में जा लगी और वह गिर पड़ा। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंह ने बताया कि दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


