Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर कलम किया

admin by admin
September 12, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के टेक्सास राज्य में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर कलम कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आपराधिक इतिहास वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है जो मृत होटल प्रबंधक का सहकर्मी है। यह घटना बुधवार सुबह डलास के ‘डाउनटाउन सुइट्स’ होटल में हुई।

डलास पुलिस विभाग के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की, उसके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) के साथ खराब वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई।

कोबोस कथित तौर पर उस समय आपा खो बैठा, जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद करने को कहा।

सीसीटीवी फुटेज में कोबोस को एक चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए देखा गया है।

पुलिस ने अदालत में एक हलफनामे में कहा कि इसके बाद पीड़ित होटल कार्यालय की ओर भागा, जहां उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे। नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने कई बार बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन कोबोस ने उन्हें धक्का दे दिया और हमला करता रहा।

इसमें कहा गया है कि आरोपी ने नागमल्लैया पर फिर से हमला करने से पहले उसकी जेब से मोबाइल फोन आदि निकाल लिए और तब तक उस पर वार करता रहा जब कि उसका सिर ‘‘धड़ से अलग नहीं हो गया।’’

पुलिस ने बताया, ‘‘इसके बाद संदिग्ध ने नागमल्लैया के सिर को पार्किंग क्षेत्र में दो बार लात मारी और फिर उसे उठाकर कूडे़दान में डाल दिया।’’

उन्होंने कहा कि यह अपराध ‘‘सोच से परे’’ है।

अगर कोबोस दोषी पाया जाता है तो उसे बिना पैरोल के उम्रकैद या मौत की सजा सुनायी जा सकती है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उसे फ्लोरिडा में कार चोरी के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है और ह्यूस्टन में एक बच्चे के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। रिकॉर्ड में उस पर आव्रजन रोक का भी उल्लेख है।

अधिकारियों ने बताया कि क्यूबा निर्वासित करने के लिए उड़ानों की कमी के कारण कोबोस को इस वर्ष की शुरुआत में निगरानी में रहने की शर्त के साथ रिहा कर दिया गया था।

ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने नागमल्लैया की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह इस मामले पर कड़ी नज़र रख रहा है।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम परिवार के संपर्क में हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है।’’

महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दूतावास पीड़ित परिवार को अपनी ओर से पूरी सहायता प्रदान कर रहा है।

दोस्तों और परिवार के बीच बॉब के नाम से मशहूर नागमल्लैया को उनके प्रियजनों ने श्रद्धांजलि दी।

उनके मित्रों ने कहा, ‘‘यह अकल्पनीय त्रासदी है और बेहद दर्दनाक घटना है।’’

नागमल्लैया के मित्र, परिवार और स्थानीय भारतीय पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Tags: अमेरिका में पत्नी और बेटे के सामने
Previous Post

मथुरा: बलात्कार के आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश; पुलिस की गोली से हुआ घायल

Next Post

भाजपा विधायक का निधि से कमीशन मिलने संबंधी बयान वाला वीडियो सामने आया

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post

भाजपा विधायक का निधि से कमीशन मिलने संबंधी बयान वाला वीडियो सामने आया

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group