प्रयागराज, जिले के गंगा नगर में सोरांव थाना अंतर्गत ग्राम अहिवीपुर में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में रविवार की रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मौके पर पहुंचे सोरांव थाना प्रभारी और एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में पाया कि मृतक के पिता लालजी यादव शराब के आदी हैं और उन्होंने अपनी जमीन बेच दी थी।
वर्मा ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर लालजी यादव और उनके बड़े बेटे विनोद यादव के बीच कल रात विवाद हुआ और लालजी यादव ने शराब के नशे में अपने बेटे विनोद पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अभियुक्त लालजी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


