अयोध्या के पत्रकार अजय अरोड़ा के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अजय अरोड़ा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने निष्पक्ष तथा निर्भीक लेखन के लिए जाने जाते थे।
पब्लिकन्यूज़360 के सम्पादक अतुल नारायन ने हार्दिक शोक व्यक्त किया।
उनके निधन पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट समेत कई संगठनों एवं साथियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने कहा कि अजय अरोड़ा का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
अयोध्या के पत्रकार समुदाय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


