Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
in क्राइम, देश
0
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उत्तर प्रदेश के बरेली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां दिल्ली में बुराड़ी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद की गईं, जिससे बच्चा गोद दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 1.37 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चा गोद लेने की सेवाओं के लिए इंटरनेट पर जानकारी हासिल की थी और एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था और फोन उठाने वाले ने अपनी पहचान सचिन के रूप में बताई और कानूनी रूप से बच्चा गोद दिलाने वाले एक संगठन का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरोपी ने महिला को आश्वासन दिया कि गोद लेने के लिए एक नवजात लड़का उपलब्ध कराया जाएगा और उसने पंजीकरण, बुकिंग तथा परिवहन शुल्क सहित विभिन्न चरणों में पैसे एकत्र किए। प्रक्रिया को असली दिखाने के लिए उसने एनजीओ की जाली रसीदें, फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य नकली दस्तावेज भी भेजे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्चे की जैविक मां से मिलाने के महिला के अनुरोध को बार-बार टाला और पैसे लेने के बाद पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया। इससे महिला को संदेह हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उत्तरी जिले के साइबर थाने में एक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों के विवरण, आईपी लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आईएमईआई डेटा और वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया। पुलिस ने विभिन्न ऑनलाइन मंचों से डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की और लगभग 100 मोबाइल नंबरों की निगरानी की और बरेली में संदिग्धों का पता लगाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘तकनीकी निगरानी के बाद 31 जुलाई को समन्वित छापे मारे गए, जिस दौरान सचिन (46) और उसके कथित सहयोगी राकेश (52) को गिरफ्तार कर लिया गया।’

पूछताछ के दौरान सचिन ने खुलासा किया कि पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट कुमार जाली एनजीओ रसीदें, फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य फर्जी चिकित्सा दस्तावेज मुहैया कराता था, जिनका इस्तेमाल पीड़ितों को यह विश्वास दिलाने के लिए किया जाता था कि बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया असली है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और अस्पतालों व डॉक्टरों की 14 मोहरें बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और इस गिरोह से जुड़े अन्य साइबर धोखाधड़ी के मामलों की पहचान करने के लिए जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन विज्ञापन देकर दावा करते थे कि वे बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके बाद वे विभिन्न फर्जी मदों के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते थे। भुगतान मिलते ही वे कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन बंद कर गायब हो जाते थे।

Tags: दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम
Previous Post

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026

Recent Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group