अयोध्या के थाना तारून के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर में एक शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक आदित्य दुबे ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की।
इस मामले में एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने पुलिस को तहरीर दी है और कई अभिभावक भी पुलिस के पास पहुंचे हैं, जो अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आदित्य दुबे पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं, आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई तो श्री राम सेना बैठेगी धरने पर – दिनेश सिंह
बेसिक शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार पाण्डेय ने बताया उच्च प्राथमिक विद्यालय गयासपुर, शिक्षाक्षेत्र तारून में कार्यरत सहायक अध्यापक आदित्य प्रकाश दूबे द्वारा विद्यालय की छात्राओं के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी तारून को निर्देशित किया गया था। तत्क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी तारून द्वारा प्राप्त करायी गयी जांच आख्या दिनांक 04.09.2025 के क्रम में संबंधित स०अ० को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के दृष्टिगत श्री आदित्य प्रकाश दूबे. स०अ०, उच्च प्राथमिक विद्यालय गयासपुर, शिक्षाक्षेत्र तारून, जनपद अयोध्या को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है।



