मुजफ्फरनगर जिला जेल में निरुद्ध 70 वर्षीय विचाराधीन बंदी की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दिलशाद की बहू ने पिछले वर्ष रतेनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने अपने ससुर दिलशाद और अन्य परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उसने नागला गांव में ससुर पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
मृतक के परिजनों का हालांकि आरोप है कि दिलशाद को झूठा फंसाया गया है और तनाव के कारण जेल में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


