Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल ने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लगायी पाबंदी

admin by admin
September 4, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

काठमांडू, नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण कराने में विफल रहने बृहस्पतिवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगा दिया।

मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि इन सोशल मीडिया कंपनियों को पंजीकरण के लिए 28 अगस्त से सात दिन का समय दिया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार रात को जब समय सीमा समाप्त हो गई, तब भी किसी भी बड़े सोशल मीडिया मंच ने आवेदन जमा नहीं किया। उनमें मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप), ‘अल्फाबेट (यूट्यूब), एक्स (पूर्व में ट्विटर), ‘रेडिट’ और ‘लिंक्डइन’ शामिल हैं।

हालांकि, मंत्रालय के अनुसार, ‘टिकटॉक, ‘वाइबर’, ‘विटक’, ‘निंबज’ और ‘पोपो लाइव’ को सूचीबद्ध किया गया है, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने आवेदन किया है और वे अनुमोदन की प्रक्रिया में हैं।

फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों ने अभी तक नेपाल सरकार के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। ये मंच सोशल नेटवर्क उपयोग प्रबंधन के निर्देश, 2023 के तहत अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे थे।

मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को अपंजीकृत सोशल मंचों को निष्क्रिय करने का भी निर्देश दिया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह प्रतिबंध गुरुवार मध्यरात्रि से लागू हो जायेगा।

मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा,‘‘सूचीबद्ध पांच मंचों और प्रक्रियाधीन दो मंचों को छोड़कर, बाकी सभी सोशल मीडिया मंच नेपाल में निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई मंच पंजीकरण पूरा कर लेता है, तो उसे उसी दिन फिर से खोल दिया जाएगा।

पर्यवेक्षकों ने बताया कि इस निर्णय से निश्चित रूप से विदेशों में रहने वाले, कमाने या सीखने वाले लाखों नेपाली प्रभावित होंगे, क्योंकि उनमें से ज़्यादातर लोग रोजाना बातचीत के लिए फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हैं।

इस बीच, नेपाली पत्रकार महासंघ (एफएनजे) ने इन सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई और इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

Tags: नेपाल ने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लगायी पाबंदी
Previous Post

मुजफ्फरनगर में मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, नौ करोड़ रुपये मूल्य स्मैक जब्त

Next Post

अयोध्या: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, छात्राओं ने पुलिस को दी तहरीर

Related Posts

sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
Next Post

अयोध्या: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, छात्राओं ने पुलिस को दी तहरीर

Recent Posts

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुजफ्फरनगर, हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो...

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) से जुड़े...

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे से जुड़ी एक याचिका के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय को झूठी...

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group