अयोध्या, भाजपा नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा के अयोध्या जिला के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, आदर्श रुदौली नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अवंतीबाई लोधी वार्ड के जहानपुर में विगत दिनों लगी से पीड़ित से मिले। इस अवसर पर आशीष शर्मा ने अग्निकांड से पीड़ित को राहत सामग्री वितरित की।
भाजपा नेता ने परिवार जनों को दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाया और कहा कि इस मुश्किल मैं आपके साथ खड़ा हूं।
ज्ञात हो कि विगत दिवस जहानपुर में लगी इस आग से पांच परिवार की गृहस्थी का नुकसान हुआ था। जिसमें राम समुझ लोधी, महेश लोधी, रमेश लोधी लल्लू रावत सुरेन्द्र लोधी के घर में रखी खाद्य सामग्री व गृहस्थी के अन्य सामान जल गए थे।
भाजपा नेता आशीष शर्मा ने पीड़ित परिवारों को आटा, चावल, सब्जियां, तेल, मसाला लाई तिरपाल व फर्स्ट ऐड के लिए दवाईयां वितरित की।
भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित जनों के साथ खड़े है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल ने अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
आशीष शर्मा ने बताया कि माननीय विधायक जी बात की है शीघ्र से अग्निकांड से हुई क्षति के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया होगी।
इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, विजय तिवारी, लल्लू लोधी, पूर्व बीडीसी अर्जुन लोधी कोटेदार, एजाज, निशीथ अभिषेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




