चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उसके पास मौजूद झोले में रखे दो पैकेटों से 120 ग्राम हेरोइन व एक हजार रुपये बरामद किये गये। उसकी पहचान राजस्थान के चित्तौड़ निवासी सीताराम भील (24) के रूप में हुई है।
मुरारी ने बताया कि बरामद हेरोइन की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमनिया में की जानी थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।