प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को अपहरण के आरोपी एक युवक ने शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बताया कि अर्जुन (22) को 17 अगस्त 2026 को दर्ज अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पट्टी कोतवाली लाया गया था।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह शौच का बहाना करके कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में गया और फांसी लगा ली।
कुमार के मुताबिक, कुछ देर बाद जब पुलिसकर्मियों ने शौचालय जाकर देखा, तो अर्जुन का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस अर्जुन को तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।