अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के मीरामऊ गांव में सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
थाना जायस के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग सऊदी अरब में रहते हैं, सोमवार शाम तक घर पहुंचेंगे और उनके आने के बाद जो वह फैसला लेंगे, उसके हिसाब से पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएंगी।